Listen to this article

डिजिटल वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में एक दशक की सफलता का कीर्तिमान स्थापित करते हुए, SR Tech N Serve Pvt. Ltd. के प्रमुख ब्रांड Srimoney ने मंगलवार को 10वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। TENFINITY” थीम के साथ दिल्ली के ‘सनराइज पार्टी हॉल’ में आयोजित इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (दिल्ली) की राज्य अध्यक्षा डॉ. ममतामयी प्रियदर्शिनी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर कंपनी की सहयोगी संस्थाओं, DigiSeva एवं Saral DigiSeva के प्रतिनिधि, व्यापारिक भागीदार और कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों में कंपनी द्वारा डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में किए गए कार्यों की सराहना की।
बताया जाता है कि Srimoney द्वारा ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में डिजिटल वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों MSME एवं एग्री-उद्यमिता के क्षेत्र में विस्तार हेतु महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। बताया जाता है कि कुल 10 से ज़्यादा राज्यों में संचालन 50 से अधिक समर्पित टीम सदस्य और 10,000 से ज़्यादा सक्रिय चैनल पार्टनर्स हैं। डिजिटल बैंकिंग, बीमा, बिल पेमेंट, क्रेडिट रिपोर्ट एवं फिनटेक सेवाओं में मजबूत उपस्थिति
समारोह को संबोधित करते हुए संस्था के संस्थापक मनीष कुमार ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में Srimoney का सफर छोटे व्यापारियों को सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत तक डिजिटल बैंकिंग पहुँचाने के संकल्प पर आधारित रहा है। उन्होंने MSME क्षेत्र में डिजिटल वित्तीय समावेशन के महत्व पर ज़ोर देते हुए आगामी वर्षों के लिए कंपनी की नई कार्ययोजना और विस्तार नीतियों की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सहयोगियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना कि इस रिपोर्ट में Srimoney के संस्थापक और समारोह की मुख्य अतिथि ने क्या कहा देखें इस रिपोर्ट में।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *