दिल्ली यातायात पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलानो वालो के खिलाफ एक विशेष अभियान के दौरान करवाई करते हुए। अपने निरंतर अभियान के तहत, दिल्ली यातायात पुलिस ने स्थानीय पुलिस और पीसीआर के साथ मिलकर 18 अप्रैल को रात 9 बजे से 12 बजे तक सभी रेंजों में एक विशेष एकीकृत रात्रि जांच अभियान चलाया, गया। जिसमें शराब पीकर वाहन चलानों वालो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए। पुलिस ने 269 चालकों पर मामला दर्ज किया गया।
तीन घंटे के इस अभियान के दौरान, शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में कुल 269 वाहनों पर मुकदमा चलाया गया और 38 वाहन जब्त किए गए। दोपहिया वाहन, कार, एचटीवी, एलजीवी, टीएसआर और अन्य श्रेणियों सहित सभी प्रकार के वाहनों की जांच की गई और उन पर मुकदमा चलाया गया। बता दे कि 1 जनवरी से अब तक के आंकड़े: शराब पीकर वाहन चलाने के लिए कुल 7,478 चालकों पर मुकदमा चलाया गया है, जिनमें से 6,844 पर मुकदमा चलाया गया और 634 वाहन जब्त किए गए। दोपहिया वाहनों के 4,906 मामले दर्ज किए गए, जबकि कारों के 908 मामले दर्ज किए गए। दिल्ली यातायात पुलिस शराब पीकर वाहन चलाने के प्रति अपनी सख्त नीति को दोहराती है। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली भर में इस तरह के विशेष रात्रिकालीन निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे। नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे शराब पीकर वाहन न चलाएं और शराब पीने के बाद निर्धारित चालकों या सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। आइए देखते हैं टोटल खबरें के विशेष संवाददाता राजेश खन्ना की इस रिपोर्ट में।



