Listen to this article

राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित Constitution Club of India में आयोजित Spiritual Expo 2026 के दौरान अध्यात्म, संस्कृति और सनातन ज्ञान का अद्भुत संगम देखने को मिला।
इस विशेष अवसर पर स्वर्गीय राम चरण अनुरागी श्री Man Mohan Goel जी द्वारा लिखित चर्चित पुस्तक “रामचरित मानस का वैज्ञानिक विश्लेषण” का भव्य लोकार्पण साधु-संतों, विद्वानों और आध्यात्मिक गुरुओं की पावन उपस्थिति में किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित संत-महात्माओं और वक्ताओं ने रामचरित मानस के आध्यात्मिक, सामाजिक और वैज्ञानिक महत्व पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन ज्ञान आज भी पूरी दुनिया को नई दिशा देने की शक्ति रखता है।
इस आयोजन ने युवाओं को अध्यात्म, सकारात्मक सोच और भारतीय संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा दी।
श्रद्धा, ज्ञान और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर Spiritual Expo 2026 ने आत्मशांति और मानव कल्याण का संदेश देते हुए सभी के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *