शाइनिंग स्टार फाउंडेशन के तत्वावधान में 10 जून 2026 को सरगम स्टार्स म्यूजिक इंस्टीट्यूट – जैमपैड, सैनी एन्क्लेव, कड़कड़डूमा, दिल्ली में ‘शाइनिंग विंग्स अवॉर्ड’ समारोह का सफल आयोजन किया गया। शाम 6 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभा, जुनून और उत्सव को समर्पित एक शानदार शाम रही। कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को अपने हाथों से सम्मानित किया। राहुल रॉय को ‘ग्रेस और स्टारडम का प्रतीक, टाइमलेस चार्म का उदाहरण’ बताते हुए आयोजकों ने उनका आभार व्यक्त किया। इस आयोजन के सूत्रधार शाइनिंग स्टार फाउंडेशन के संस्थापक एवं सेलिब्रिटी सिंगर अभिषेक खंडेलवाल रहे। अभिषेक खंडेलवाल ने बताया कि फाउंडेशन का उद्देश्य उभरती हुई प्रतिभाओं को मंच देना और उनके काम को पहचान दिलाना है। समारोह में संगीत, कला और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई लोगों को ‘शाइनिंग विंग्स अवॉर्ड’ से नवाजा गया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन में दिल्ली-एनसीआर के गणमान्य नागरिक, संगीत प्रेमी और मीडिया के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। फाउंडेशन ने भविष्य में भी ऐसे आयोजन कर युवाओं को प्रोत्साहित करने की बात कही। कार्यक्रम का समापन देर शाम राष्ट्रगान के साथ हुआ।
2026-06-13










