Listen to this article

श्रीमती अंजू हांडा द्वारा क्यूरेट किए गए SHEconnects और HEconnects ने 25 जुलाई को नई दिल्ली के रैडिसन ब्लू, महिपालपुर में एक भव्य नेटवर्किंग मीट के साथ वेद शकुंतला मेमोरियल अवार्ड्स का आयोजन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इस अवसर पर श्रीमती नीलम बेरी, श्रीमती अन्नू आनंद, डॉ. बेला शर्मा, श्रीमती निर्मल रंधावा, एडवोकेट नम्रता भटनागर, श्रीमती उर्वशी मित्तल और श्रीमती सविता सेठी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। पंकज खन्ना, पियाली बोस, डॉ. सरिता, पुनीत मोंगा, सपना वर्मा, डॉ. लीजाश्री हाजरिका, वंदना और अन्य उद्यमी एवं पेशेवर भी शामिल हुए। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती अर्चना बजाज ने किया।

समारोह में अंजू देवी, कमल हसन, राजेश वर्मा, राहुल, अजय रावत, सायंतोनी समादर, सीतल सिका और ध्रुव टिकू को वेद शकुंतला मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रत्येक सम्मानित व्यक्ति को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

ये पुरस्कार श्रीमती अंजू हांडा और श्रीमती अन्नू आनंद के माता-पिता तथा शिवानी नारूला की स्मृति में स्थापित किए गए हैं। इसका उद्देश्य दिव्यांगजनों की उपलब्धियों को सम्मान देना और उन्हें गरिमा व समावेश का मंच प्रदान करना है।

इस अवसर पर वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता, पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा पर अपने विचार रखे। श्रीमती अंजू हांडा ने कहा कि “Your Network is Your Net Worth” और इस मंच का उद्देश्य नेटवर्किंग के साथ दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *