उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत 72 घंटे में स्ट्रीट क्राइम, संगठित अपराध, अवैध शराब, जुआ और साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। इस 72 घंटे के अभियान में 34 आपराधिक मामलों में 44 आरोपी गिरफ्तार, जिनमें 3 PO शामिल है। 5 लापता व्यक्ति सुरक्षित बरामद किये हैं। 4 नाबालिग और 01 बौद्धिक दिव्यांग को बरामद किया है।
अवैध शराब के मामले में 16 को गिरफ्तार किया है। 784 क्वार्टर बोतलें बरामद करी है। जुआ के मामले में 10 को गिरफ़्तार किया है। ₹21,420 नकद और जुआ सामग्री जब्त करी है। हथियार, चोरी के वाहन, मोबाइल, लूटी नकदी और अन्य अपराध संपत्ति बरामद करी है। जानकारी के अनुसार 1. डकैती और स्नैचिंग पर प्रहार*
- PS सुभाष प्लेस: डकैती के 8 घंटे में 3 आरोपी गिरफ्तार। ₹5000 नकद, आधार कार्ड, चोरी की स्कूटी और देशी कट्टा बरामद।
PS मुखर्जी नगर 41 मामलों में शामिल स्नैचर राशिद गिरफ्तार। 5 मोबाइल और चोरी की Honda Shine बरामद। - AATS/NW: स्नैचर इरशाद @ गोलू गिरफ्तार, सोने का लॉकेट बरामद।
ऑटो-लिफ्टर गिरोह ध्वस्त*
- AATS/NWD: 2 अंतरराज्यीय ऑटो-लिफ्टर पकड़े। चोरी की Maruti Brezza, Activa स्कूटी, लोडेड देशी कट्टा और फर्जी नंबर प्लेट बरामद। मुख्य आरोपी पुरु छापरिया 15 मामलों में वांछित था।
- PS मौर्या एन्क्लेव: BC सोनू @ हक्कू गिरफ्तार, 2 चोरी की स्कूटियां बरामद।
सेंधमारी का खुलासा*
PS अशोक विहार: BC चंदन @ राहुल गिरफ्तार। सोने-चांदी के 100% आभूषण बरामद। आरोपी 31 मामलों में शामिल।
साइबर धोखाधड़ी*
- थाना साइबर: वैवाहिक साइट पर ठगी करने वाला रोशन शर्मा कोलकाता से गिरफ्तार। ₹14.29 लाख की ठगी, 4 मोबाइल बरामद।
- घरेलू सहायक शिव नारायण गिरफ्तार, UPI से ₹4.01 लाख की ठगी।
अवैध गतिविधियां*
Anti-Burglary Cell और PS मौर्या एन्क्लेव ने जुए में 9 लोगों को पकड़ा। अलग-अलग मामलों में 16 लोगों से 784 क्वार्टर अवैध शराब जब्त।
ऑपरेशन प्रहार संगठित अपराध नेटवर्क को तोड़ने और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।








