चौपाल संस्था द्वारा 201 कामकाजी एवं जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से लघु ऋण वितरण समारोह का आयोजन रविवार, को दिल्ली नगर निगम प्रा. सह-शिक्षा विद्यालय, जनता विहार, मुकुंदपुर में किया गया। बताया जाता है कि यह चौपाल द्वारा आयोजित 170वां कार्यक्रम था।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा उन्हें स्वरोजगार और छोटे व्यवसाय के माध्यम से अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। समारोह में महिलाओं को लघु ऋण प्रदान किए गए, जिससे वे अपने रोजगार को आगे बढ़ा सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।
कार्यक्रम के संयोजक गुलाब सिंह राठौर, चेयरमैन, सिविल लाइंस जोन एवं निगम पार्षद, मुकुंदपुर ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना समाज के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि छोटे स्तर पर उपलब्ध आर्थिक सहयोग भी महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है।
समारोह में सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोगों एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का आयोजन मां भगवती एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी के निमंत्रण पर किया गया। आयोजकों ने भविष्य में भी जरूरतमंद महिलाओं को सहयोग और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के संवाददाता कि यह रिपोर्ट
2026-08-24
