Listen to this article

दिल्ली के श्रीराम ऑडिटोरियम में ‘फनकार ग्रुप जैसलमेर’ द्वारा राजस्थानी लोक कला के भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रुप के निदेशक अमी खान के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राजस्थानी लोक कला, संगीत और संस्कृति को बढ़ावा देना और लोक कलाकारों को रोजगार उपलब्ध कराना था।

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल मोह लिया। गायन में कोक स्टूडियो फेम दिसंबर खान, थानू खान जानरा, भगे खान और फिल्म ‘दंगल’ फेम सरवर खान व सरताज खान ने सूफी व लोक संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। नृत्य में प्रसिद्ध चकरी नृत्य, उदाराम द्वारा भवई नृत्य और कालबेलिया नृत्य ने समां बांधा। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण हॉलैंड की अंतरराष्ट्रीय कलाकार नूरा की प्रस्तुति रही, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मीडिया से बातचीत में आयोजकों ने कहा कि आज के मोबाइल युग में युवा पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक जड़ों से कट रही है। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध विरासत से जोड़ना है। दर्शकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम भारतीय संस्कृति को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *