Listen to this article

भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से सचदेवा ग्लोबल स्कूल, सेक्टर-18ए, द्वारका में अंतर विद्यालयीय सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें 1,200 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों, प्रधानाचार्यों और विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को सरदार पटेल के जीवन, विचारों और राष्ट्रीय एकीकरण में उनके ऐतिहासिक योगदान से अवगत कराना था, जिसके तहत मुख्य समारोह से पूर्व पांच दिनों तक निबंध, भाषण, फैंसी ड्रेस, चित्रकला, लोक नृत्य और देशभक्ति गीत प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। समारोह की अध्यक्षता पश्चिमी दिल्ली की सांसद श्रीमती कमलजीत सहरावत ने की, जबकि द्वारका जिले के डीसीपी कुशल पाल सिंह मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में डॉ. हेमा कोल्हे, डॉ. टी. पी. सिंह, अंजलि खरबंदा, माही धींगरा, एहसान चोपड़ा, सिद्धार्थ सत्यार्थी और पी. के. शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर समारोह संयोजक डॉ. एच. के. सेठी द्वारा लिखित सरदार पटेल की जीवनी का विमोचन और 562 रियासतों के एकीकरण पर आधारित वृत्तचित्र का प्रदर्शन किया गया, तथा उत्कृष्ट विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया। आइए देखते हैं के लाइव इंडिया के संवाददाता कि यह रिपोर्ट में अतिथियों और समारोह की आयोजक ने मीडिया से क्या कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *