केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान जी को जान से मारने की गंभीर धमकी के मामले में आज पार्टी ने नॉर्थ एवेन्यू थाना, नई दिल्ली में शिकायत दर्ज कराई।
राष्ट्रीय विधिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुशील कुमार जी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने थाने पहुंचकर तत्काल FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल में लेबर सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश पासवान, एससी/एसटी सेल दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पासवान, महिला सेल की राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रप्रभा भाटिया, प्रदेश महासचिव हरीश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
पार्टी ने मांग की कि धमकी देने वालों की पहचान कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए और मंत्री जी की सुरक्षा सुनिश्चित हो।
श्री सुशील कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में केंद्रीय मंत्री को धमकी देना गंभीर अपराध है। लोजपा (रामविलास) अपने नेता के साथ मजबूती से खड़ी है, न चिराग पासवान डरेंगे, न पार्टी झुकेगी।



