Listen to this article

रोहिणी सेक्टर 16 स्थित आस्था कुंज सोसायटी इन दिनों पूरे रोहिणी में चर्चा का केंद्र बनी हुई है और इसकी वजह है टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ जैसा माहौल। जिस तरह गोकुलधाम सोसायटी में हर त्योहार मिल जुलकर मनाया जाता है, ठीक उसी तरह आस्था कुंज सोसायटी में भी सभी धर्म और वर्ग के लोग एक परिवार की तरह रहते हैं और हर तीज त्योहार को एक साथ मनाते हैं।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन उपलक्ष्य पर सोसायटी की R W A अध्यक्ष बिंदु श्री राम और महिला मंडल द्वारा भव्य आयोजन किया गया। पूरी सोसायटी को रंग बिरंगी लाइटों, फूलों और गुब्बारों से दुल्हन की
तरह सजाया गया था। बीच आंगन में भगवान श्रीकृष्ण का सुंदर पालना सजाया गया था।
इस मौक़े पर भजन संध्या शाम 8 बजे से सोसायटी की महिलाओं और बच्चियों ने “श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी” और “राधे राधे जपो चले आएंगे बिहारी” जैसे भजनों पर प्रस्तुति दी, जिसे सुनकर सभी भक्त मंत्रमुग्ध हो गए।
यहां पर अलग अलग झांकियां भी सजाई गई थीं श्रीकृष्ण जन्म, माखन चोरी लीला, गोवर्धन पर्वत लीला और रासलीला के भजन गए गये। छोटे बच्चों ने राधा कृष्ण, सुदामा और गोपियों की वेशभूषा धारण कर सभी का दिल जीत लिया।

सोसायटी की प्रधान बिंदु श्री राम ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़ना और आपसी भाईचारे को मजबूत करना है। बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। अंत में भगवान श्री कृष्ण की महाआरती हुई और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की इस रिपोर्ट में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *