Listen to this article

कभी कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता रहे Sanjay Manhas ने आम आदमी पार्टी से मोहभंग के बाद एक बार फिर अपने पुराने घर कांग्रेस में वापसी कर ली है।

Sanjay Manhas अपनी पत्नी Reena Manhas और दर्जनों समर्थकों व युवाओं के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव, आदर्श नगर जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ राव और जिला कोषाध्यक्ष शिवांक सिंगल ने उन्हें कांग्रेस का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया।

इस मौके पर Sanjay Manhas ने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। आम आदमी पार्टी में कार्यकर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं है, इसलिए उन्होंने घर वापसी का फैसला किया है।

कार्यक्रम में उनके साथ कई युवाओं ने भी कांग्रेस का दामन थामा। इस अवसर पर टोटल खबरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने Sanjay Manhas से विशेष बातचीत कर उनकी घर वापसी के कारणों को जाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *