Listen to this article

दिल्ली के छतरपुर में मशहूर फैशन डिजाइनर अर्चना कोचर के एक्सक्लूसिव फैशन शो में अभिनेत्री, सुपरमॉडल और उद्यमी सृति शॉ शोस्टॉपर के रूप में रैंप पर उतरी और अपना जलवा बिखेरा।

यह ग्रैंड फैशन शो For ever India Events A Touch of Class द्वारा आयोजित ONE DAY Fashion के बैनर तले छतरपुर में Fairley’s Hotels, नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इस शो में अर्चना कोचर अपने लेटेस्ट और शानदार कलेक्शन को पेश किया , जिसे सृति शॉ शोस्टॉपर के तौर पर प्रस्तुत किया।

फैशन जगत में अर्चना कोचर एक प्रतिष्ठित नाम हैं। अपने खूबसूरत, एलिगेंट और मॉडर्न डिजाइन्स के लिए पहचानी जाने वाली अर्चना लंबे समय से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। वे न्यूयॉर्क फैशन वीक से लेकर कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपने कलेक्शन पेश कर चुकी हैं। उनके डिजाइन्स की सबसे बड़ी खासियत भारतीय परंपरा और पश्चिमी आधुनिकता का खूबसूरत संगम है।

वहीं सृति शॉ ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और ब्यूटी पेजेंट से की थी। उन्होंने ताज मिस यूनिवर्स 2021 और टिस्का मिस इंडिया 2021 का खिताब जीतकर देश भर में अपनी पहचान बनाई है। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और चलबाज़’, आजा गुनाह कर ले’ और ‘हेट स्टोरी’ जैसे प्रोजेक्ट्स में अपने अभिनय का लोहा मनवाया। इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियो और शॉर्ट फिल्मों भी कर चुकी हैं।

अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास, दमदार पर्सनालिटी और शानदार रैंप प्रेजेंस के चलते सृति शॉ आज फैशन और मनोरंजन जगत का जाना पहचाना नाम बन चुकी हैं। आयोजकों को उम्मीद है कि अर्चना कोचर के डिजाइन्स और सृति शॉ की रैंप वॉक का यह संगम दर्शकों के लिए एक यादगार शाम साबित होगा। आइए देखते हैं टोटल खबरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की रिपोर्ट में मीडिया से बात करते हुए सृति शॉ ने क्या कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *