Listen to this article

चिन्मय मिशन द्वारा प्रस्तुत बहुप्रतीक्षित फिल्म अवेकनिंग स्वामी चिन्मयानंद पर बनी एक संगीतमय जीवनी की आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित की गई।

25 अक्टूबर 2026 को रिलीज हो रही यह फिल्म स्वामी चिन्मयानंद की असाधारण यात्रा और उनके दूरदर्शी विचारों को ब्रॉडवे शैली के सिनेमाई अनुभव के जरिए बड़े पर्दे पर जीवंत करती है। यह फिल्म संगीत, कहानी और दृश्य कला का अनोखा संगम है।

फिल्म का निर्माण प्रसिद्ध बॉलीवुड निर्देशक और आविष्कारक मणि शंकर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता A I विशेषज्ञ व प्रोडक्शन डिजाइनर अंजलि जोशी ने पूज्य स्वामी स्वरूपानंद जी के आशीर्वाद और प्रेरणा से किया है।

इस अवसर पर एक ऐतिहासिक पहल के तहत प्रधानमंत्री द्वारा स्वामी चिन्मयानंद के ‘इंटरैक्टिव होलोबॉट’ का आधिकारिक अनावरण भी किया गया, जिसे मणि शंकर और भैरव शंकर ने स्वामी स्वरूपानंद जी की प्रेरणा से डिजाइन किया है।

निर्देशक मणि शंकर ने कहा, अवेकनिंग सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि बदलाव और ज्ञान की खोज की कहानी है, जिसे हमने संगीत और भावनाओं के जरिए आज के दर्शकों के लिए बनाया है।”

अंजलि जोशी ने कहा, हमने A I और डिजाइन के जरिए एक ऐसी दृश्य दुनिया बनाई है जो कहानी को निखारती है। देखते है टोटल खबरे की रिपोर्ट ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *