Listen to this article

दिल्ली नगर निगम नॉर्थ जोन कार्यालय में वार्ड कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिविल लाइन जोन के चेयरमैन गुलाब सिंह राठौर की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बताया जाता है कि बैठक कई महत्पूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई जोन के कई अस्थाई निगम के कर्मचारियों की तनख़्वाह वृद्धी आने वाले छठ पर्व के तीन दिन पहले जोन में आने वाली मास मशली की दुकाने पर मास मशली बेचना प्रतिबंध रहेगा।
बैठक में नॉर्थ जोन के कई पार्षद और निगम के संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान क्षेत्र के समग्र विकास, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और निगम से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

सभी सदस्यों ने अपने अपने वार्ड की समस्याओं जैसे साफ सफाई, जलभराव, सड़कों की मरम्मत और लाइटों की व्यवस्था को लेकर अपने सुझाव रखे। अधिकारियों को जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर गुलाब सिंह राठौर ने कहा कि हमारा संकल्प है कि आपसी समन्वय और बेहतर कार्ययोजना के माध्यम से जनहित के कार्यों को गति दी जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य अंतिम पंक्ति तक विकास पहुंचाना है और इसके लिए पार्षद और अधिकारी मिलकर टीम भावना से कार्य करें। आइए देखते हैं सिविल जोन के चेयरमैन गुलाब सिंह राठौर ने मीडिया से बात करते क्या कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *