Listen to this article

बच्चों में मोबाइल और ऑनलाइन गेमिंग के बढ़ते इस्तेमाल के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नेशनल अकाली दल की सोशल विंग द्वारा विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

सोशल विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष रश्मीत कौर बिंद्रा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अभियान के तहत बच्चों को ‘मोबाइल छोड़ो, मैदान से नाता जोड़ो’ और ‘खेलो इंडिया, स्वस्थ इंडिया’ का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में बच्चों को आउटडोर गेम्स सामग्री, पेंटिंग किट व अन्य उपयोगी वस्तुएं वितरित की गईं। बच्चों ने रेस, खो-खो, लूडो, शतरंज और पेंटिंग जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्हें तकनीक से दूर करने के बजाय संतुलित उपयोग सिखाना और खेलकूद के बेहतर विकल्प देना जरूरी है। खेलकूद से शारीरिक सक्रियता, अनुशासन और टीम भावना विकसित होती है।

रश्मीत कौर बिंद्रा ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों को सकारात्मक व रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है।

कार्यक्रम में विक्रांत मोहन, भावना धवन, त्रिलोचन सिंह कुंडल, अवतार सिंह भुर्जी, बलबीर सिंह नामधारी सहित कई पदाधिकारियों ने ऑनलाइन गेमिंग पर बैन की मांग का समर्थन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *