भगवान श्री चित्रगुप्त जी के नाम पर चित्रगुप्त विश्वविद्यालय एवं मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर सोमवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के स्पीकर हॉल में कायस्थ समाज का विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में यूपी और दिल्ली के विभिन्न कायस्थ संगठनों के अध्यक्षों व प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग प्रमुखता से रखी गई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में ऐसे संस्थान भावी पीढ़ियों के लिए नए अवसर पैदा करेंगे।
कार्यक्रम के आमंत्रक और RPI (आठवले) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय सिन्हा ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए एकजुटता, शिक्षा का विस्तार और सामूहिक प्रयास जरूरी है। उन्होंने समाज के लोगों से संगठित होकर अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने का आह्वान किया।

