प्रेस विज्ञप्ति
L A ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘ग्लोबल यूएन सस्टेनेबल इकोनॉमिक ग्रोथ समिट, प्रदर्शनी, प्रस्तुति एवं पुरस्कार 2026 सीजन 6’ का भव्य आयोजन पार्क प्लाजा, सीबीडी शाहदरा, नई दिल्ली में किया गया। समिट का उद्घाटन पारंपरिक दीप प्रज्वलन समारोह के साथ हुआ, जिसमें सरकार, शिक्षा, अध्यात्म और उद्यमिता जगत के दिग्गजों ने भाग लिया।
दीप प्रज्वलन सुश्री मर्सी एपाओ, संयुक्त सचिव, M S M E मंत्रालय, सुश्री मोनिका, अवर सचिव, M S M E मंत्रालय, डॉ. अजय राणा, एमिटी यूनिवर्सिटी, कृष्ण कीर्ति दास, इस्कॉन, डॉ. मीनाक्षी साहनी, संस्थापक एवं अध्यक्ष, L A ग्लोबल फाउंडेशन, मनुज साहनी, सह-संस्थापक और सुदेश चड्ढा, सचिव द्वारा किया गया। इस समिट में 250 से अधिक राजदूतों, प्रतिनिधियों, सरकारी अधिकारियों, M S M E , उद्यमियों, निवेशकों और नीति निर्माताओं ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि सुश्री मर्सी एपाओ ने M S M E विकास, महिला उद्यमिता और नवाचार पर अपना दृष्टिकोण साझा करते हुए कहा, “M S M E केवल व्यवसाय नहीं हैं, वे भारत की विकास गाथा की धड़कन हैं।” सुश्री मोनिका
ने I C / W E C योजनाओं पर विस्तृत प्रस्तुति दी। श्रवण कर्ण, उप निदेशक, I I F L ने वित्त और निवेश पर ज्ञान संबोधन दिया, जबकि श्री गुरप्रीत जी ने S D G 3, अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण पर सत्र लिया।
समिट के अन्य आकर्षणों में सॉवरेन पावरहाउस ग्लोबल मैगज़ीन का विमोचन, L A ग्लोबल फाउंडेशन प्रगति रिपोर्ट और S D G एंबेसडर पुरस्कार शामिल रहे। यह समिट M S M E मंत्रालय, भारत सरकार और दिव्यांगजन आयुक्त कार्यालय द्वारा समर्थित था।
अंत में डॉ. मीनाक्षी साहनी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा, “मिशन पॉसिबल – 10,000 महिला-नेतृत्व वाले उद्यमी। यह अंत नहीं है, यह एक नई शुरुआत है।”
