पॉल रीफेल और रिचर्ड इलिंगवर्थ, दोनों ही एमिरेट्स ICC एलीट पैनल ऑफ अंपायर के सदस्य हैं, जिन्हें रविवार को दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले ICC पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल के लिए ऑन-फील्ड अंपायर नियुक्त किया गया है। दोनों सेमीफाइनल में अंपायर थे, जिसमेंContinue Reading

*डीएसजे के विद्यार्थियों ने सीखे शिवाजी के प्रबंधन कौशल के गुर *शिवाजी के समय में बहुत ही सुगठित था राजस्व का संग्रहण और वितरण: विलास तावड़े   दिल्ली विश्वविद्यालय के दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम “स्वराज उत्सव 2025”का आयोजनContinue Reading

रचिन रवींद्र और केन विलियमसन के शतकों की बदौलत न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका पर 50 रन की जीत दर्ज की और आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में जगह बनाई। इन दो शतकों और निचले क्रम के बल्लेबाजों की लगातार चौकियों की बदौलत कीवी टीम छह विकेट पर 362Continue Reading

*विश्वविद्यालय में उत्कृष्टता पैदा करने में कुलपति प्रो. योगेश सिंह की रही है अहम भूमिका: प्रो. रीना चक्रवर्ती उत्कृष्ट नवाचार, अनुसंधान कार्य और प्रौद्योगिकी विकास के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय की एक प्रोफेसर को भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा पुरस्कृत किया गया है। राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में 3 मार्च कोContinue Reading

*एमओयू के तहत डीयू और सीडैक करेंगे अनुसंधान और शैक्षणिक कार्यक्रमों में सहयोग: डॉ विकास गुप्ता   दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) और सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक) के बीच विभिन्न शैक्षणिक और शोध गतिविधियों को शुरू करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौता ज्ञापन परContinue Reading

विराट कोहली की 84 रनों की पारी की बदौलत भारत ने आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया। इससे पहले मोहम्मद शमी ने 48 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे, जिससे विश्व चैंपियन टीम 264 रन पर ऑल आउट हो गई थी। ऑस्ट्रेलियाContinue Reading

दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय में मनुस्मृति या बाबरनामा जैसा कोई भी कोर्स या अध्ययन सामग्री प्रस्तुत करने की हमारी कोई योजना नहीं है। कुलपति ने कहा कि डीयू प्रशासन के सामने न तो ऐसा कोई विषय विचारणीय है और भविष्य में भीContinue Reading

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने आज तुगलकाबाद-एरोसिटी कॉरिडोर पर किशनगढ़ और वसंत कुंज स्टेशन के बीच भूमिगत सुरंग के निर्माण के साथ चरण 4 में एक प्रमुख निर्माण उपलब्धि हासिल की। दिल्ली मेट्रो के वसंत कुंज स्टेशन स्थल पर सुरंग बोरिंग मशीन (टीबीएम) की सफलता श्री मनोहर लाल, माननीयContinue Reading

*पिछले चैंपियन नाकाजिमा और कई अन्य विजेता लेंगे भाग भारत का बहुप्रतिष्ठित गोल्फ टूर्नामेंट हीरो इंडियन ओपन का 2025 संस्करण 27-30 मार्च तक गुरुग्राम के डीएलएफ गोल्फ एंड कंट्री क्लब में आयोजित किये जाने की आज घोषणा की गयी| इस गौरवपूर्ण गोल्फ टूर्नामेंट में शीर्ष खिलाड़ियों भाग लेंगे, जिसमें 2024 और 2025 के शेड्यूल के सबसे प्रमुख सितारे औरContinue Reading

*पद्मश्री और खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित शरत भारत के सबसे सफल टेबल टेनिस खिलाड़ी के रूप में संन्यास लेंगे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर चेन्नई 2025 की शुरुआत से पहले बुधवार को आयोजित एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के सबसे ख्यातिमान टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल ने खेल से संन्यास की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि 25 मार्च से शुरू हो रहा यह टूर्नामेंट पेशेवर खिलाड़ी के रूप में उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा। तमिलनाडु सरकार के युवा कल्याण और खेल विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. अतुल्य मिश्रा (आईएएस), जिला राजस्व अधिकारी और तमिलनाडु खेल विकास प्राधिकरण (एसडीएटी) के महाप्रबंधक (प्रशासन) के अलावा, थिरु. वी मणिकंदन और स्तूप स्पोर्ट्स एनालिटिक्स के सह-संस्थापक और सीओओ दीपक मलिक की मौजूदगी में खेल रत्न पा चुके शरत कमाल ने एक भावुक संदेश में कहा कि उन्होंने चेन्नई में अपना करियर शुरू किया था और प्रतिष्ठित स्टार कंटेंडर के साथ इसे यहीं समाप्त करेंगे, जो उनके लिए खास आयोजन होगा। नामी वैश्विक सितारों की मौजूदगी के साथ स्तूप और अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) द्वारा सह-आयोजित डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर चेन्नई, इस खेल के भीतर भारत के कद को फिर से परिभाषित करने और अनगिनत अन्य लोगों को प्रेरित करने वाले शरत कमल के लिए एक उपयुक्त विदाई प्लेटफार्म के रूप में काम करेगा। पद्म श्री और अर्जुन पुरस्कार विजेता शरत कमल पुरुष एकल में भारत का नेतृत्व करने वाले चार खिलाड़ियों में से एक होंगे। शरत क्वालीफाइंग राउंड से शुरू होने वाले पुरुष युगल में स्नेहित सुरवज्जुला के साथ भी साझेदारी करेंगे। शरत ने एक वीडियो संदेश में कहा,” दो दशकों से अधिक समय से, मैंने अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने सपने को जीया है, अपनी छाती पर झंडे का वजन महसूस किया है और अपना सब कुछ टेबल पर दे दिया है। यह सब चेन्नई में एक छोटे से हॉल में शुरू हुआ, जिसमें एक रैकेट और एक सपने के अलावा कुछ भी नहीं था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह यात्रा मुझे उन जगहों पर ले जाएगी, जिनके बारे में मैंने केवल सपने देखे थे। यह आखिरी बार है, जब मैं एक प्रतियोगी के रूप में कोर्ट पर कदम रखूंगा। डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर चेन्नई 2025 एक पेशेवर खिलाड़ी के रूप में मेरा आखिरी टूर्नामेंट होगा।” शरत की यात्रा 13 राष्ट्रमंडल खेल पदकों से सजी है, जिनमें सात स्वर्ण शामिल हैं। इसके अलावा उनके नाम एशियाई खेलों और एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक दर्ज हैं। किसी भी भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी ने शरत (5) से अधिक बार ओलंपिक की शोभा नहीं बढ़ाई है, जिसकी परिणति पेरिस 2024 में भारत के पुरुष ध्वजवाहक होने के सम्मान के रूप में हुई। 10 बार के राष्ट्रीय चैंपियन शरत आईटीटीएफ प्रो टूर खिताब जीतने वाले पहले भारतीय हैं। शरत ने  भारतीय टीटी के लिए बाधाओं को तोड़ा और अब डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर चेन्नई में घरेलू धरती पर भी ऐसा ही करने की कोशिश करेंगे। शरत ने आगे कहा, “ उत्साह के हर माहौल, हर नारे, हर संदेश के लिए धन्यवाद। आपने इस यात्रा को अविस्मरणीय बना दिया है। यह अंत नहीं है, खेल हमेशा से मेरा हिस्सा रहा है, और मैं हमेशा खेल का हिस्सा रहूंगा।” शरत के करियर का अंतिम पड़ाव चेन्नई में हुआ, जहाँ उन्होंने अपनी यात्रा पूरी की। उनकी विरासत तमिलनाडु के ग्रासरूट प्रोग्राम और बढ़ते खेल बुनियादी ढांचे के माध्यम से बनी हुई है, जैसा कि डॉ. अतुल्य मिश्रा आईएएस ने उल्लेख किया है, जिन्होंने राज्य की समृद्ध टेबल टेनिस विरासत और डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर चेन्नई के महत्व की प्रशंसा की, जो लगभग 20 देशों के शीर्ष खिलाड़ियों को आकर्षित करता है। उन्होंने कहा, “तमिलनाडु टेबल टेनिस में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। राज्य में 3000 प्रतिस्पर्धी टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं, जो देश में सबसे बड़ी संख्या में से एक है। डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर में, हमारे पास दुनिया भर के कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होंगे। भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी यहाँ होंगे। यह एक बहुत बड़ा उत्सव होगा।”  उन्होंने आगे कहा, “ हमारे माननीय मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री यहाँ एक बहुत मजबूत खेल बुनियादी ढाँचा बनाने में रुचि रखते हैं। हम शरत की मदद से टेबल टेनिस के लिए एक्सीलेंस सेंटर स्थापित करने की भी योजना बना रहे हैं।” शरत टेबल टेनिस को अच्छे हाथों में छोड़कर जा रहे हैं। उनकी विदाई ऐसे समय में हो रही है जब भारतीय टेबल टेनिस लगातार आगे बढ़ रहा है। स्तूपा और यूटीटी देश में विश्व स्तरीय डब्ल्यूटीटी प्रतियोगिता ला रहे हैं और यूटीटी अपने छठे सीजन की तैयारी कर रहा है। इस लीग का वह पहले दिन से ही हिस्सा रहे हैं। स्टार कंटेंडर के बारे में बात करते हुए स्तूपा स्पोर्ट्स एनालिटिक्स के सह-संस्थापक और सीओओ दीपक मलिक ने कहा, “चेन्नई में इस प्रतिष्ठित इवेंट की मेजबानी करना गर्व का क्षण है, क्योंकि यह उभरते पैडलर्स के लिए वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बेहतरीन मंच के रूप में काम करेगा। हम एक विश्व स्तरीय टूर्नामेंट आयोजित करने और टेबल टेनिस प्रशंसकों के जुनून को देखने के लिए उत्सुक हैं, जो इस खेल को और भी खास बनाते हैं। यह एसडीएटी के साथ एक मजबूत साझेदारी की शुरुआत है और हम भविष्य के सहयोग के लिए उत्साहित हैं जो भारत में खेल को और आगे बढ़ाएगा।” शरत का पेशेवर के रूप में अंतिम परफॉरमेंस 25 मार्च को शुरू होगा, जब चेन्नई डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर डेस्टिनेशन के रूप में डेब्यू करेगा, जिससे प्रशंसकों को खेल को अलविदा कहने से पहले इस दिग्गज को एक्शन में देखने का अंतिम मौका मिलेगा।Continue Reading