दिल्ली नगर निगम के महापौर व उपमहापौर एवं स्थाई समिति के 6 सदस्यों के लिए चुनाव 6 जनवरी 2023 को, देखें पूरी जानकारी

Listen to this article

दिल्ली नगर निगम के महापौर व उपमहापौर एवं स्थाई समिति के छः सदस्यों के लिए चुनाव 06 जनवरी 2023 को होंगे

प्रथम वर्ष के लिए निगम के महापौर का पद महिला सदस्य के लिए आरक्षित

दिल्ली नगर निगम के महापौर,उपमहापौर एवं स्थाई समिति के 6 सदस्यों के लिए चुनाव दिल्ली नगर निगम की पहली आम सभा की बैठक में किया जाएगा। दिल्ली नगर निगम की पहली बैठक का आयोजन शुक्रवार 06 जनवरी 2023 को सुबह 11:00 बजे किया जाएगा। चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि मंगलवार 27 दिसंबर 2022 है। इस संदर्भ में नामांकन निगम सचिव के कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस में सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक दाखिल किए जा सकते हैं। स्थाई समिति के छह सदस्यों के लिए चुनाव भी निगम की पहली आम सभा की बैठक में किया जाएगा। दिल्ली नगर निगम के महापौर का पद प्रथम वर्ष के लिए महिला सदस्या के लिए आरक्षित है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *