दिल्ली सरकार के कांट्रैक्ट कर्मियों को महीनों से वेतन ना मिलने के समाचार के बाद अब नगर निगम कर्मी बहुत चिंतित है कि जिस पार्टी की सरकार अपने कर्मियों को वेतन नहीं दे पा रही वह निगम कर्मियों के वेतन की समस्या कैसे हल करेगी-भाजपा प्रवक्ता

Listen to this article

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता श्री प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि हमे अच्छा लगा है कि दिल्ली सरकार की कांट्रैक्ट सेवा में लगे कर्मियों के महीनों के बकाया वेतन के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भाजपा के पत्र के बाद कल विधानसभा समिति के नाम पर विधायक सौरभ भारद्वाज सामने आये और उन्होंने मोहल्ला क्लीनिक में गत तीन माह से डाक्टरों व अन्य स्टाफ का वेतन ना दिये जानें एवं दिल्ली सरकार की फ्री हेल्थ टेस्ट सुविधा बंद होने की बात को स्वीकारा।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि विधायक सौरभ भारद्वाज ने कल एक पत्रकार वार्ता करके स्वास्थ विभाग के अधिकारियों पर वेतन विलम्ब के लिये दोषारोपण करने का प्रयास किया पर बेहतर होता कि वह यह स्वीकारते की दिल्ली सरकार ने सभी तरह के कांट्रैक्ट कर्मियों की भर्ती बिना पूरे नियमों का पालन किये की थी और इसलिए आज वेतन भुगतान एक समस्या बना गया है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि दिल्ली सरकार एवं विधायक सौरभ भारद्वाज दिल्ली वालों को बतायें की डी.टी.सी., मोहल्ला क्लीनिक, सिविल डिफेंस, होम गार्ड, वक्फ बोर्ड, शराब ठेके एवं सचिवालय के हजारों कांट्रैक्ट कर्मियों का वेतन क्यों रूका है। क्यों दिल्ली सरकार ने हजारों युवाओं को सिविल डिफेंस में भर्ती किया और फिर बिना बताये उन्हे ड्यूटी से हटा कर उन्हें आर्थिक संकट मे डाल दिया है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि दिल्ली सरकार के कांट्रैक्ट कर्मियों को महीनों से वेतन ना मिलने से अब नगर निगम कर्मी बहुत चिंतित है कि जिस पार्टी कि सरकार अपने कर्मियों को वेतन नही दे पा रही वह निगम कर्मियों की वेतन समस्या कैसे हल करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *