विधायक अतिशी झूठ बोलने की मशीन हैं और इस झूठ एवं भ्रम फैलाने की सजा कालकाजी के लोगों ने आम आदमी पार्टी के तीनों पार्षद प्रत्याशी हरा कर दी – हरीश खुराना

Listen to this article

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता श्री हरीश खुराना ने कहा है कि विधायक सुश्री अतिशी झूठ बोलने की मशीन हैं और इस झूठ एवं भ्रम फैलाने की सजा कालकाजी के लोगों ने आम आदमी पार्टी के तीनों पार्षद प्रत्याशी हराकर दी है।

यह खेद का विषय है की कालका जी के लोगों के द्वारा नाकारे जाने के बाद भी सुश्री अतिशी झूठ फैलाने से बाज़ नही आ रही हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि भूमिहीन कैम्प कालकाजी में बने फ्लैटों पर प्रथम हक वहीं के झुग्गीवासियों का है और डी.डी.ए. उन्हे ही वहाँ बसायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *