*भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जहाँ साधारण कार्यकर्त्ता भी उच्च से उच्च पद पर पहुंच सकता है- बैजयंत जय पांडा
*वीरेन्द्र सचदेवा की लगन और काम करने का जज्बा ही उन्हें एक सफल कार्यकर्ता के रुप में स्थापित कर पाया है- दुष्यंत गौतम
*प्रदेश का हर कार्यकर्त्ता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष है – वीरेन्द्र सचदेवा
*केवल प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन करने की जगह अपने-अपने क्षेत्रों में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करें – वीरेन्द्र सचदेवा
*हम सब सामूहिक रूप से काम करेंगे और सबकी जिम्मेदारी एक समान होगी क्योंकि बूथ सशक्तिकरण करना हमारा प्रथम उद्देश्य होना चाहिए – वीरेन्द्र सचदेवा
*भाजपा के विधायकों की संख्या भले ही विधानसभा में कम हो सकती है लेकिन दिल्ली की जनता की आवाज हम और मजबूती से उठाएंगे – रामवीर सिंह बिधूड़ी
* दिल्ली भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आज दिनभर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा के अभिनंदन का कार्यक्रम चलता रहा।
*देर शाम पार्टी कार्यालय में श्री वीरेन्द्र सचदेवा के लिए एक औपचारिक अभिनंदन समारोह का भी आयोजन हुआ जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी श्री बैजयंत जय पांडा ने अपना आशीर्वचन एवं संगठात्मक मार्गदर्शन दिया।
मंच पर राष्ट्रीय महामंत्री श्री दुष्यंत गौतम, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह विधूड़ी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद डा. हर्षवर्धन, श्री विजय गोयल एवं श्री विजेन्द्र गुप्ता और सांसद श्री रमेश विधूड़ी आदि ने प्रदेश अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह आदि देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने किया।
औपचारिक समारोह में पार्टी की ओर से पूर्व महापौर जयप्रकाश, सभी प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, पार्षद, प्रदेश प्रवक्ता, मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, सभी जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता ढ़ोल नगाड़े की थाप के बीच सम्मलित हुए। प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली के प्रभारी बैजयंत जय पांडा ने श्री वीरेन्द्र सचदेवा को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जहाँ साधारण कार्यकर्त्ता भी उच्च से उच्च पद पर पहुंच सकता है क्योंकि भाजपा ना वंशवाद, ना परिवारवाद और ना ही जातिवाद की पार्टी है बल्कि यह एक राष्ट्रवादी पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा को अन्य राज्यों की तरह दिल्ली में भी एक नम्बर स्थान तक पहुंचने के लिए काम करना है जिसका आज से हमें प्राण लेना होगा ताकि सातों लोकसभा सीटों के साथ हम विधानसभा चुनाव भी जीतकर भ्रष्टाचार में ग्रसित अरविंद केजरीवाल को सत्ता से बाहर करें।
पांडा ने कहा भाजपा एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसके लिए देश पहले आता है। हम मंडल स्तर से लेकर बूथ स्तर पर टीम वर्क दिखाएंगे क्योंकि पार्टी का एक ही उद्देश्य है कि पद चाहे मिले ना मिले लेकिन सभी को काम जरूर मिलना चाहिए। दिल्ली नगर निगम चुनाव के बाद हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है और जो केजरीवाल के मन्त्रीयों का जेल में डालने का काम हुआ है उसने केजरीवाल सरकार की नींव हिला दी है। चुनाव जितने के लिए लोकप्रियता, टीम वर्क काम आता है बल्कि बूथ स्तर पर किये गए संघर्ष और काम पर निर्भर करता है।
राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि श्री वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में पार्टी को एक मजबूत संगठन मिलेगा ऐसा इसलिए क्योंकि मैंने सचदेवा के साथ काम किया है और उनकी लगन और काम करने का जज्बा ही उन्हें एक सफल कार्यकर्ता के रुप में स्थापित कर पाया है। उन्होंने कहा कि श्री वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में हम एक-एक कर केजरीवाल के सभी भ्रष्टाचारों का खुलासा करेंगे और उसका परिणाम भी सबके सामने है। आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को हटाने का संकल्प विपक्ष कर चुका है लेकिन जनता मानती है कि देश का सिर्फ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ही कल्याण कर सकते हैं।
वीरेन्द्र सचदेवा ने दिल्ली के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया और शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसमें हर कार्यकर्ता के हर छोटे से छोटे कार्य को भी नोटिस किया जाता है और आने वाले समय में बिना किसी पक्षपात के भाजपा संगठन आगे बढ़ेगा तथा कार्यकर्ता का काम ही उसकी पहचान होगी। उन्होंने कहा हम सब सामूहिक रूप से काम करेंगे और सबकी जिम्मेदारी एक समान होगी क्योंकि बूथ सशक्तिकरण करना हमारा प्रथम उद्देश्य होना चाहिए।
सचदेवा ने कहा कि आप सभी कार्यकर्त्ताओं ने लगातार जो संयम दिखाया है आज उसी का परिणाम है कि अरविंद केजरीवाल के दो-दो मंत्री इस्तीफा देकर जेल के अंदर बंद है और अब वह दिन दूर नहीं जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी अपने कुकर्मों की वजह से जेल के अंदर जाएंगे। इसलिए भ्रष्टाचार के खिलाफ यह लड़ाई बहुत लंबी है और हमें सिर्फ संयम दिखाते हुए आगे बढ़ना होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि केवल प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन करने की जगह अपने – अपने क्षेत्रों में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करें।
नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि वीरेन्द्र सचदेवा के मजबूत नेतृत्व का परिणाम है कि आज मनीष सिसोदिया जेल के अंदर है और सत्येन्द्र जैन जो पिछले आठ महीनों से इस्तीफा नहीं दे रहे थे आज वे भी इस्तीफा दे चुके हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि भाजपा के विधायकों की संख्या भले ही विधानसभा में कम है लेकिन दिल्ली की जनता की आवाज को वे कभी दबने नहीं देने वाले हैं। आज केजरीवाल के क्रूर शासन की हार हुई जब श्री विजेन्द्र गुप्ता के ऊपर लगे एक साल के बैन के फैसले को दिल्ली उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया है और अब सभी भाजपा विधायक सोमवार को उनका ढ़ोल नागाड़ों के साथ विधानसभा में स्वागत करेंगे।