*सत्य की आवाज को दबाया नही जा सकता, सच देर से ही सही उजागर होता है। हमारी लड़ाई लम्बी हो सकती है जिसमें हम जीतेंगे। – चौ0 अनिल कुमार
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि केन्द्र में भाजपा की तानाशाह सरकार की देश विरोधी विचारधारा के कारण आज लोकतंत्र खतरे में है। केन्द्र सरकार राहुल गांधी जी के खिलाफ पूरी सरकारी मशीनरी का प्रयोग करके हर संभव प्रयास कर रही है कि उनकी आवाज को दबा सके। श्री राहुल गांधी देश हित में लगातार सड़क से संसद तक लोकतंत्र को बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे है और हर षडयंत्र के खिलाफ वे इस लड़ाई को हर कीमत पर जारी रखेंगे।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि राहुल जी को सच बोलने की सजा मिली है जबकि उन्होंने किसी व्यक्ति विशेष या किसी वर्ग का अपमान नही किया है। राहुल जी के खिलाफ आया फैसला एक साजिश के तहत हो सकता है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, अन्याय के खिलाफ और देश को तोड़ने के खिलाफ राहुल जी की मजबूत को शांत करने का प्रयास भाजपा सरकार की साजिश है जिसने विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को शर्मसार कर दिया है।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि 2019 में चुनावी भाषण पर आपत्ति जताकर कोर्ट ने आदेश के बाद उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द करने का नोटिफिकेशन तुरंत जारी होना भाजपा की केन्द्र सरकार ने एक साजिश के तहत किया है, जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नही करेगी और इस मामले में न्यायसंगत कार्यवाही करेंगे और उच्च न्यायालय में अपना पक्ष रखेंगे। भाजपा की मनमानी सरकार के विपक्ष विरोधी निर्णयों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर इसका विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार राहुल जी पर ई.डी., सीबीआई या पुलिस एफ.आई.आर करके चाहे कितने भी मामले लाद दें, वे अन्याय और तानाशाही के खिलाफ संसद अथवा संसद से बाहर आवाज उठाते रहेंगे।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि तानाशाह भाजपा सुनियोजित योजना के तहत संसद से सड़क तक कांग्रेस की आवाज को दबा नही सकती है, हम एकजुटता से अडानी के खिलाफ जेपीसी के गठन की आवाज बुलंद करते रहेगे। हम पूछना चाहते है कि देश की अर्थव्यवस्था को सिरे पर पहुॅचाने वाले अडानी समूह का सरकार संरक्षण क्यों कर रही है, प्रधानमंत्री जवाब दें। उन्होंने कहा कि दिल्ली का कांग्रेस कार्यकर्ता अपने नेता श्री राहुल गांधी जी के लिए पूरी ताकत के साथ भाजपा की मोदी सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराऐगा।