वह दिन दूर नहीं जब एक-दूसरे को मिस करने वाले तीन यार अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया एवं सत्येन्द्र जैन एक ही बैरक में मिल बैठेंगे – वीरेन्द्र सचदेवा

Listen to this article

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि अरविद केजरीवाल सरकार ने अपनी नई आबकारी नीति लाकर जहां एक ओर दिल्ली के राजस्व का नुकसान किया तो वहीं दूसरी ओर समाज को भी प्रताड़ित किया। केजरीवाल सरकार ने युवाओं को नशे की ओर धकेलने का काम किया, गरीबों को बर्बादी की ओर धकेला और जिन माता बहनों ने ‘आप’ की आबकारी नीति के विरुद्ध आंदोलन किया, आवाज़ उठाई उन पर केजरीवाल सरकार ने लाठियां बरसवाई। आज उन सभी प्रभावित परिवारों खासकर महिलाओं की आह रंग लाई है और शराब घोटाले के मुख्य सूत्रधार अरविंद केजरीवाल को जांच एजेंसी ने पूछताछ के लिए बुलाया है।

सचदेवा ने कहा है कि हमें विश्वास है कि इस शराब घोटाले की जांच अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच गई है और वह दिन दूर नहीं जब एक-दूसरे को मिस करने वाले तीन यार अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया एवं सत्येन्द्र जैन एक ही बैरक में मिल बैठेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *