दिल्ली की सड़कों और सचिवालय में भारी जलजमाव के कारण ऑटो चालक की मृत्यु पर प्रेस वक्तव्य

Listen to this article

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली सरकार के बड़े बड़े दावों के बावजूद कल रात एवं आज आई बरसात के बाद दिल्ली की अधिकांश सड़कें जलमग्न हो गईं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि स्थिती कितनी भयावह है इसका अंदाज इससे लगाया जा सकता दिल्ली सरकार के सचिवालय के भूतल पर जलभराव हो गया तो वहीं वजीराबाद के पास हर्ष विहार में सड़क किनारे गड्ढे में भरे पानी में डूब कर एक आटो ड्राइवर की मृत्यु के समाचार ने दिल्ली वालों को विचलित किया है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि दिल्ली में नालों की सफाई में बड़ा घोटाला हुआ है और सड़कों पर हो रहे जलभराव पर दिल्ली सरकार एवं दिल्ली नगर निगम आज दिल्ली वालों के प्रति जवाबदेह हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *