अयोध्या की रामलीला के फाउंडर अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बोला इस बार बॉलीवुड के एक्टर आकाशदीप रामलीला मे कुम्भ करन की भूमिका निभा रहे हैं

Listen to this article

*इन्होने फ़िल्म मोनिका, सीरीज नाईट मैनेजर, शहज़ादा और सेल्फी जैसी फिल्मो मे काम किया हुआ हैं

अयोध्या की रामलीला के महासचिव शुभम मलिक जी ने कहा इस बार बॉलीवुड की जानी मानी हस्तिया अयोध्या की रामलीला में भाग लेंगी भगवान राम की रामलीला को और सुंदर बनाने की पूरी कोशिश की जा रही है इसका सारा श्रेय प्रभु राम के भक्तों को जाता है जिन्होनें अयोध्या की रामलीला को विश्व की सबसे बड़ी रामलीला बनाई। अयोध्या की रामलीला में इस बार श्री गजिंदर चौहान परशुराम की भूमिका निभाएंगे रजा मुराद अहिरावण, राकेश वेदी विभीषण, गिरिजा शंकर रावण,अनिल धवन (इंद्रदेव)रवि किशन जी (केवट), वरून सागर (हनुमान),सुनील पाल (नारद मुनी), राहुल भूचर( श्री राम), (मां सीता )की भूमिका लिली सिंह निभाएंगी जो कि वेबसीरीज पाताललोक में भी काम कर चुकी हैं पूनम ढिल्लों जी की पहली फिल्म सनी देओल जी के साथ सोनी महिवाल थी।

इसके बाद में कई फिल्मों में काम किया जैसे तेरी मेहरबानियां, मालामाल, नाम, नूरी, रंगमंच में काम करके अपनी छाप छोड़ने वाली पूनम ढिल्लों जी अब अयोध्या की रामलीला में मां शबरी का रोल करेंगी।इस बार विश्व भर से लोग अयोध्या की रामलीला देखने आने वाले हैं जर्मन, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड बहुत सी जगह से हमें अयोध्या की रामलीला देखने के लिए फोन आने लगे हैं अयोध्या की रामलीला 14 -24 अक्टूबर तक लाइव दिखाई जाएगी दूरदर्शन पर शाम 7:00-10:00 बजे तक भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या से।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *