स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला केशवपुरम में निकाली तिरंगा यात्रा

Listen to this article

भाजपा जिला केशवपुरम के मीडिया प्रभारी विनोद शर्मा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला केशवपुरम के जिला अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र गोयल के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा बाइक रैली के रूप में निकाली गई जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. हर्षवर्धन रहे।
तिरंगा यात्रा से पूर्व सांसद डॉ. हर्षवर्धन ने विभाजन विभीषिका – स्मृति दिवस 14 अगस्त की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जिसमें आजादी के साथ हुए बंटवारे पर हुई हिंसा , लूट , आगजनी व विभिन्न अमानवीय घटनाओं प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। तिरंगा यात्रा में सांसद डॉ. हर्षवर्धन व जिला अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र गोयल ने खुली जीप पर सवार हो आरम्भिक स्थल दीप मार्किट अशोक विहार से नेतृत्व किया जो जिले की सभी विधानसभा से होते हुए शंकर चौक त्रिनगर विधानसभा में सम्पन्न हुई।
इस अवसर सांसद डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि देश की आजादी लाखों देशभक्तों की कुर्बानी व बलिदान के बाद मिली है। हमें कृतज्ञ भाव से देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले बलिदानियों को याद कर अपनी श्रद्धांजलि देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी आजादी के अमृत महोत्सव में राष्ट्र प्रेम की भावना को सुदृढ़ करने व एक सूत्र में बंधे होने का संदेश देने के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वाहन पर 13-15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराएं।
जिला अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र गोयल ने कहा कि आजादी के बाद पिछले 9 वर्षों में मोदी जी के नेतृत्व में देश के हर क्षेत्र में क्रांतिकारी उन्नति हई है व विदेशों में हमारे देश का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से हर बूथ पर आजादी का जश्न मनाने का आह्वाहन किया।
तिरंगा यात्रा में अशोक भारद्वाज , संजीव शर्मा , रेखा गुप्ता सहित जिला व मंडलों के पदाधिकारीयों , निगम पार्षदों सहित भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *