Listen to this article

भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा समाजसेवी महिलाओं के सशक्तिकरण और राजनीति में महिलाएं हिस्सेदारी बढ़ाएं इसके लिए रविवार से आई वाई सी द्वारा, शक्ति सुपर शी- नाम से अभियान की शुरुआत की गई। आदर्श नगर जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दक्ष मेहरा ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी देते हुए कहा कि, भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाजसेवी महिलाओं को सशक्त बनाने और महिलाएं राजनीति में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाएं, इसके लिए उन्हें जागरूक किया जाएगा और जिले में ऐसी महिलाओं तक पहुंच कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं में आत्मविश्वास तो बढ़ेगा ही, एवं समाज सेवा के साथ वह राजनीति में भी हिस्सा ले सकेंगी। आइए सुनते हैं प्रेस वार्ता में जिला आदर्श नगर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष, युवा नेता दक्ष मेहरा और ब्लॉक अध्यक्ष भारत सिंह राघव ने क्या कहा।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा समाजसेवी महिलाओं के लिए,, सुपर शक्ति शी नाम से जो अभियान शुरू किया गया है ये काफ़ी सराहनीय क़दम है। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *