दिल्ली सरकार एवं दिल्ली नगर निगम ने दिल्ली में जी-20 से जुड़े जो भी सौन्दर्यीकरण या विकास कार्य कर रहे हैं वह सभी केन्द्र सरकार द्वारा दिये गये फंड से किये जा रहे हैं-वीरेन्द्र सचदेवा

Listen to this article

*केजरीवाल सरकार यदि अपने बाजारों के सौन्दर्यीकरण की घोषित योजनाओं पर काम करती तो आज जी-20 सम्मेलन से पहले दिल्ली के अनेक प्रमुख बाजार चमक रहे होते-वीरेन्द्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी केन्द्र सरकार के किये कार्यों या केन्द्र सरकार से मिले फंड से किये कार्यों का श्रेय लेने में माहिर पार्टी है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि आम आदमी पार्टी ने आज जी-20 से जुड़े सौन्दर्यीकरण कार्यों के चित्रों को एक हैशटेग केजरीवाल क्लीन्स दिल्ली के साथ ट्वीट कर दिल्लीवालों को भ्रमित करने का प्रयास किया है जोकि निंदनीय है।

सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली सरकार एवं दिल्ली नगर निगम ने दिल्ली में जी-20 से जुड़े जो भी सौन्दर्यीकरण या विकास कार्य कर रहे हैं वह सभी केन्द्र सरकार द्वारा दिये गये फंड से किये जा रहे हैं।

फरवरी, 2023 में तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केन्द्र सरकार से दिल्ली में जी-20 से जुड़े विकास कार्यों के लिये 927 करोड़ रूपये मांगे थे, समीक्षा के बाद केन्द्र सरकार ने उचित फंड दिल्ली सरकार को दिया था।

सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल सरकार यदि अपने बाजारों के सौन्दर्यीकरण की घोषित योजनाओं पर काम करती तो आज जी-20 सम्मेलन से पहले दिल्ली के अनेक प्रमुख बाजार चमक रहे होते पर केजरीवाल सरकार ने 2022-23 के बजट में घोषणा करने के बाद भी दिल्ली के किसी भी बाजार में कोई सौन्दर्यीकरण कार्य नहीं करवाया है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *