केजरीवाल सरकार ने एमसीडी की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए दिए 117 करोड़, 1720 प्रोजेक्ट में होगा इस्तेमाल

Listen to this article
  • एमसीडी के 7 बड़े अस्पतालों, डिस्पेंसरियों, प्रसूति केन्द्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की सेवाओं में सुधार किया जाएगा- डॉ शैली ओबरॉय
  • दिल्ली सरकार से केपिटल हेड में मिले 54 करोड़ रुपये के फंड से 451 प्रोजेक्ट और रेवेन्यू हेड में मिले 63 करोड़ रुपये से 1269 प्रोजेक्ट पूरे किये जायेंगे- डॉ शैली ओबरॉय
  • सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार से मिले फंड से स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार संबंधी कार्य मार्च 2024 तक पूरे किए जायेेंगे- डॉ शैली ओबरॉय
  • केजरीवाल मॉडल के अनुरूप हम निगम में बेहतर स्वच्छता, प्राथमिक शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं- डॉ शैली ओबरॉय

दिल्ली नगर निगम में साफ सफाई, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं को विश्वस्तरीय बनाने के लिए केजरीवाल सरकार की ओर से लगातार फंड दिया जा रहा है। दिल्ली सरकार की ओर से अब स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए 117 करोड़ रुपए दिए गए हैं। इस राशि से एमसीडी के बड़े अस्पतालों और डिस्पेंसरी में 1720 कार्य किए जाएंगे। मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार से मिले फंड से स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार संबंधी कार्य मार्च 2024 तक पूरे कर लिए जायेेंगे। एमसीडी के 7 बड़े अस्पतालों, डिस्पेंसरियों, प्रसूति केन्द्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की सेवाओं में सुधार किया जाएगा ।

दिल्ली की मेयर डाॅ. शैली ओबराॅय ने आज दिल्ली नगर निगम मुख्यालय में महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार की तर्ज पर दिल्ली नगर निगम में भी स्वास्थ्य माॅडल लागू किया जा रहा है, जिससे हाशिये पर बैठे व्यक्ति को भी बेहतर इलाज मिल सके। दिल्ली के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की प्रतिबद्धता को पूरी करने के लिए दिल्ली नगर निगम भरसक प्रयास कर रही है। दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली नगर निगम को केपिटल और रेवेन्यू हेड के तहत फंड मिला है, जिसे दिल्ली नगर निगम में स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। केजरीवाल सरकार द्वारा केपिटल फंड में 54 करोड़ रुपये और रेवेन्यू हेड में 63 करोड़ रुपये दिये गये है जिन्हें दिल्ली नगर निगम के 7 बड़े अस्पतालों, डिस्पेंसरियों, प्रसूति केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के विकास एवं स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर खर्च किया जायेगा।

मेयर‌ डॉ शैली ओबरॉय ने कहा कि केपिटल हेड में मिले 54 करोड़ रुपये के फंड को 451 प्रोजेक्ट में लगाया जायेगा। वहीं रेवेन्यू हेड में मिले 63 करोड़ रुपये को 1269 प्रोजेक्ट पूरे किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि रेवेन्यू हेड में मिले फंड के बारे में बताया कि इसके तहत मिला 80 प्रतिशत फंड बुक हो चुका है। इस फंड से स्वास्थ्य व्यवस्था के सुधारीकरण संबंधी कार्य मार्च 2024 तक पूरे कर लिये जायेेंगे।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली के लोगों को उत्तम स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए हर संभव कार्य कर रही है। जिन मांगों और उम्मीदों के लिए दिल्ली के नागरिकों ने हम पर विश्वास जताया है, निगम की आम आदमी पार्टी सरकार प्रतिबद्धता के साथ उन वादों को पूरा करेगी। दिल्ली नगर निगम केजरीवाल मॉडल के अनुरूप हम निगम में बेहतर स्वच्छता, प्राथमिक शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में सकारात्मक रूप से कार्य कर रहे हैं।

एमसीडी के बड़े अस्पतालों में कराए जाएंगे कार्य

मेयर डाॅ. शैली ओबराॅय ने बताया कि दिल्ली नगर निगम का सबसे बड़ा अस्पताल हिन्दूराव अस्पताल है, जहां गरीब तबके के लोग इलाज के लिए आते हैं। केपिटल हेड के तहत मिले फंड से यहां मेजर और माइनर रिपेयर का कार्य करवाया जायेगा। अस्पताल में विभिन्न ब्लाॅक्स में रिपेयरिंग का कार्य, शौचालय ब्लाॅक की मरम्मत और रख-रखाव का कार्य, वाटर लाइन की मरम्मत और साथ ही यहां पर बिजली के काम पर व्यय किया जायेगा। इसके अलावा एसी प्लांट और लिफ्ट की मरम्मत और रख-रखाव करने का कार्य किया जायेगा।

हिन्दूराव अस्पताल में एनीस्थिीसिया वर्क स्टेशन की शुरूआत की जायेगी। कार्डियोलाॅजी विभाग के लिए वेन्टीलेटर लगाया जायेगा। इसके साथ ही त्वचा रोबत्रग विभाग मे लेजर सिस्टम की शुरूआत की जायेगी और प्लास्टिक सर्जरी में उपयोग आने वाले उपकरणों की खरीद की जायेगी।

इसके अतिरिक्त उत्तरी दिल्ली मेडिकल काॅलेज में सिविल और इलेक्ट्रिक कार्य करवाये जायेंगे। पूर्वी दिल्ली स्थित दिल्ली नगर निगम के बड़े अस्पताल स्वामी दयानंद अस्पताल में सिविल और इलेक्ट्रिक कार्य के अलावा जर्जर पड़े ब्लाॅक की मरम्मत करवायी जायेगी, सीवर लाइन की मरम्मत का कार्य तथा आईसीयू और आपातकालीन वार्ड के सुधारीकरण और रख-रखाव का कार्य किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि राजन बाबू टीबी अस्पताल दिल्ली नगर निगम का टीबी का इलाज करने वाला सबसे बड़ा अस्पताल है। जहां देश भर से लोग इलाज कराने के लिए आते हैं। यहां एक नये प्रशासनिक ब्लाॅक का निर्माण करवाया जा रहा है। विभिन्न ब्लाॅक और शौचालयों में मरम्मत का कार्य करवाया जायेगा।

माता गुजरी अस्पताल में सर्जिकल और आई ओटी के लिए उपकरणों की खरीद की जायेगी और इसके साथ ही ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जायेगी।

कस्तूरबा अस्पताल के लिए अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध करवायी जायेगी। साथ पीडीयाट्रिक्स विभाग के लिए ओ 2 मोनिटर लगाया जायेगा साथ ही ओटोमेटिक ओ टी टेबल और रिमोट ऑपरेटेड बेड्स की भी व्यवस्था की जाएगी। मेयर ने बताया कि कस्तूरबा अस्पताल में एम्बुलेंस की आवश्यकता थी जिसे जल्द ही उपलब्ध करवाया जायेगा।

एमसीडी द्वारा मादीपुर में नये प्रसूति केन्द्र का निर्माण

मेयर डाॅ शैली ओबराॅय ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली नगर निगम द्वारा मादीपुर में नये प्रसूति केन्द्र का निर्माण करवाया जा रहा है जोकि नवंबर 2023 में बनकर तैयार हो जायेगा। इसके अलावा कुतुबगढ़, लाल कुंआ, सदर बाजार, ज्वालापुरी में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में सिविल और इलेक्ट्रिक कार्य के अलावा ढांचागत सुधार के साथ ही भवन की मरम्मत संबंधी कार्य भी करवाया जायेगा।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *