दरगाह हजरत निजामुद्दीन परिसर में अल्पसंख्यक मोर्चा ने चलाया स्वच्छता अभियान

Listen to this article

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा कार्यकर्ता सेवा पखवाड़े के रूप में मना रहे है। इसी के अंतर्गत दिल्ली भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अनीस अब्बासी के साथ मयूर विहार जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया और दरगाह हजरत निजामुद्दीन के समीप मरकज के आसपास की गालियों में साफ सफाई की और कूड़ा उठाया।

इस मौके पर मोर्चा के मयूर विहार जिला अध्यक्ष अबरार चौधरी भी उपस्थित रहे वा उन्होंने भी स्वयं गलियों में जाकर साफ सफाई की।

इस मौके पर अनीस अब्बासी ने कहा की जैसा की प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी ने कहा है की भाजपा कार्यकर्ता लोगों की जीवनशैली और आदतों को मजबूत करने के लिए जनजागरण करने में लगे हुए हैं और इसके लिए यह कार्यक्रम एक घंटे का नहीं, एक दिन का नहीं बल्कि जीवन भर चलने वाला जन आंदोलन है। हम सभी को स्वच्छता को जीवन का महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए संकल्पित होना चाहिए, तो इसी के निमित्त अल्पसंख्यक मोर्चा भी स्वछता अभियान में जुट गया है।

इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मयूर विहार के कार्यकर्तों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया, इस मौके पर जिला पदाधिकारी दिलशाद, वकील कुरेशी,फैसल मंसूरी, खालिद अब्बासी, जफर रिजवी, सहित जिला के अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *