थाना बुध विहार के हत्या के प्रयास के 02 मामलों में फरार
परिचय:
उत्तरी रेंज-II/अपराध शाखा की टीम ने आरोपी अशरू @ लालू @ अजरू, उम्र 23 वर्ष, निवासी मांगे राम पार्क, दिल्ली को प्राथमिकी संख्या 279/2023, धारा 307/34 भारतीय दण्ड संहिता व 25/27 आर्म्स एक्ट, थाना बुध विहार, दिल्ली में गिरफ्तार किया है। मामला दर्ज होने के बाद से ही वह फरार चल रहा था। इससे पहले उसे प्राथमिकी संख्या 14/2019, धारा 307/34 भारतीय दण्ड संहिता व 25/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में जमानत मिलने के बाद से ही वह फरार चार रहा था जिस वजह से उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था |
घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 10.06.2023, बुध विहार, दिल्ली के इलाके में किसी मामूली बात पर झगड़ा हुआ जिसके बाद अशरू @ लालू @ अजरू, दीपक @ पलटू, गौरव और बाबू नामक आरोपीयों ने शिकायतकर्ता के घर घुस कर गोलियां चलाईं। इस सन्दर्भ में प्राथमिकी संख्या 279/23, धारा 307/34 भारतीय दण्ड संहिता व 25/27 आर्म्स एक्ट थाना बुद्ध विहार, दिल्ली दर्ज की गयी थी | इस मामले में बाकी सभी आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन आरोपी अशरू @ लालू @ अजरू अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था।
दिनांक 12/01/2019, गांव अलीपुर, दिल्ली में एक हार्डवेयर की दुकान में मोटरसाइकिल पर 03 व्यक्ति आए और काउंटर पर बैठे व्यक्ति पर गोली चला दी। इस सन्दर्भ में प्राथमिकी संख्या 14/2019, धारा 307/34 भारतीय दण्ड संहिता व धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट, थाना अलीपुर दिल्ली दर्ज की गयी थी | जांच के दौरान, यह पता चला कि अशरू @ लालू @ अजरू ने अपने सहयोगियों आकाश @ खब्बू और अनुराज के साथ उक्त अपराध को अंजाम दिया था। बाद में, आरोपी अशरू @ लालू @ अजरू और उसके दोनों सहयोगियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था| इस सन्दर्भ में प्राथमिकी संख्या 22/2019, धारा 25 आर्म्स एक्ट, थाना बुध विहार, दिल्ली दर्ज की गयी थी | पूछताछ के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि 50 लाख की रंगदारी के लिए और सभी कारोबारियों के मन में डर पैदा करने के लिए उन्होंने दुर्दांत अपराधी योगेश @ टुंडा के इशारे पर हार्डवेयर की दुकान पर गोलीयां चलाई थी। इसके अलावा आरोपी योगेश @ टुंडा को भी इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था।
जानकारी, टीम व संचालन:
प्रधान सिपाही अशोक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की आरोपी देहरादून, उत्तराखंड में छुपा हुआ है | प्रधान सिपाही प्रदीप द्वारा तकनीकी रूप से जानकारी विकसित की गई व आरोपी की सही लोकेशन का पता लगा लिया गया।
तदानुसार, आरोपी को पकड़ने के लिए उपायुक्त संजय भाटिया के द्वारा सहायक आयुक्त नरेंद्र सिंह की देखरेख में व निरीक्षक संदीप तुषीर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया | जिसमे उप-निरीक्षक संजीव गुप्ता, उप-निरीक्षक योगेश दहिया, उप-निरीक्षक सतेंद्र दहिया, सहायक उप-निरीक्षक परवीर, प्रधान सिपाही प्रदीप, प्रधान सिपाही अशोक और सिपाही विशाल शामिल थे |
उपरोक्त सुचना के आधार पर जाल बिछाया गया व आरोपी को एक देसी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया| इस सन्दर्भ में प्राथमिकी संख्या 191/23, धारा 25 आर्म्स एक्ट, थाना अपराध शाखा, दिल्ली दर्ज की गयी।
पिछली अपराधिक संलिप्तता:
स. क्र. प्राथमिकी संख्या धारा थाना
1 14/2019 307/506/34 भारतीय दण्ड संहिता व 25/27 आर्म्स एक्ट अलीपुर,दिल्ली
2 22/2019 25 आर्म्स एक्ट बुध विहार, दिल्ली
3 165/2022 25 आर्म्स एक्ट मुरथल, सोनीपत, हरियाणा
4 279/2023 307/34 भारतीय दण्ड संहिता व 25/27 आर्म्स एक्ट बुध विहार, दिल्ली
बरामदगी:
- 01 देशी पिस्तौल के साथ 02 जिंदा कारतूस।
आरोपी व्यक्तियों की प्रोफाइल:
आरोपी अशरू @ लालू @ अजरू, उम्र 23 वर्ष, निवासी मांगे राम पार्क, दिल्ली का रहने वाला है व 9 वीं कक्षा तक पढ़ा है | वह कुख्यात जितेंद्र @ गोगी – दिनेश @ कराला गिरोह का शूटर है। उसका बड़ा भाई नसरू भी जितेंद्र @ गोगी गैंग का सक्रिय सदस्य है। आरोपी ने गैंगस्टर दिनेश कराला और योगेश टुंडा के इशारे पर अलीपुर के एक व्यापारी से ₹50 लाख की वसूली करने के लिए उसकी हार्डवेयर की दुकान पर फायरिंग की थी।