तुषार शेट्टी और सुशांत खत्री की जोड़ी करेंगी स्टार प्लस के डांस रियलिटी शो डांस + प्रो को होस्ट

Listen to this article

टीवी के पॉपुलर डांस रियलिटी शोज में से एक डांस प्लस ने आठ साल पहले अपनी शुरुआत के बाद से खुद को भारत के पसंदीदा और चहीते रियलिटी शो का दर्जा हासिल किया है। अब स्टार प्लस डांस प्लस – डांस + प्रो के सातवें सीज़न के साथ वापस आ गया है, और ऐसे में फैन्स एक बार फिर डांस रियलिटी शो से बेस्ट की उम्मीद कर सकते हैं। रेमो डिसूजा और अन्य कप्तानों, शक्ति मोहन, पुनित पाठक और राहुल शेट्टी की मजेदार केमिस्ट्री के साथ, डांस प्लस, डांस प्लस अब दर्शकों को उनकी टेलीविजन स्क्रीन पर बांधे रखने की अपनी विरासत को जारी रखने के लिए पूरी तरह तैयार है।

इस शो के नए सीजन को तुषार शेट्टी, सुशांत खत्री के साथ होस्ट करते नजर आएंगे।

इस नए सीज़न में दर्शक विभिन्न प्रकार की प्रतिभाओं और कौशलों की उम्मीद कर सकते हैं! डांस+ प्रो वेस्टर्स फील का एहसास कराते हुए इंडियन डांस फॉर्म्स की प्रामाणिक जटिलताओं का जश्न मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। रेमो डिसूजा एक बार फिर शो के सबसे चहीते सुपर जज के रूप में वापस आ गए हैं। सुशांत खत्री और तुषार शेट्टी होस्ट के रूप में दिखाई देंगे और शो में उत्साह बढ़ाएंगे। दर्शकों को इस जोड़ी के हंसी और ठहाके देखने को मिलेंगे!

डांस+ प्रो 16 दिसंबर से शनिवार और रविवार शाम 6 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होगा और डिज्नी+ हॉटस्टार पर उपलब्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *