अपराध शाखा द्वारा अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर गिरोह का पर्दाफाश

Listen to this article

 03 आरोपी गिरफ्तार
 426 ग्राम हेरोइन जब्त
परिचय:
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार नशे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर जोर-शोर से कार्य कर रही है । माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने ड्रग्स के खतरे को जड़ से खत्म करने के लिए दिल्ली पुलिस को अंतरराज्यीय व अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। पुलिस आयुक्त श्री संजय अरोड़ा के मार्गदर्शन में दिल्ली पुलिस द्वारा इस नीति को लागू किया जा रहा है।
ड्रग्स तस्करी पर नकेल कसने के लिए क्राइम ब्रांच सहित दिल्ली पुलिस की अन्य इकाइयों व जिलों द्वारा विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं।
हाल ही में, इंटर स्टेट सेल (आईएससी), क्राइम ब्रांच ने “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत कार्यवाही करते हुए 03 आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जो दिल्ली/एनसीआर के क्षेत्र में ड्रग्स तस्करी में संलिप्त थे | उनके कब्जे से 426 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इस सदर्भ में प्राथमिकी संख्या 238/2023, 21 एनडीपीएस अधिनियम, थाना क्राइम ब्रांच, दिल्ली दर्ज की गयी |
जानकारी, टीम और संचालन:
आईएससी/अपराध शाखा की टीम द्वारा ड्रग्स तस्करी का पर्दाफाश करने के लिए कठिन प्रयास किए गए | तकनिकी के साथ-साथ मैनुअल निगरानी के जरिये संदिग्धों के खिलाफ खुफिया जानकारी एकत्रित की गयी व दिल्ली/एनसीआर क्षेत्र में ड्रग्स तस्करी में लिप्त 03 आरोपी व्यक्तियों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 426 ग्राम हेरोइन बरामद की गई |
उप-निरीक्षक राजेंद्र ढाका को गुप्त सूचना मिली कि मो. नसीर @ काकू, जो ड्रग तस्करी में शामिल है, आनंद विहार बस टर्मिनल, दिल्ली के पास किसी को हेरोइन की एक बड़ी खेप देने के लिए आएगा । अगर समय में कार्यवाही की जाये तो उसे अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया जा सकता है।
तदानुसार, उपायुक्त अमित गोयल द्वारा सहायक आयुक्त रमेश लांबा की देखरेख में व निरीक्षक मनमीत के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया, जिसमें उप-निरीक्षक राजेंद्र ढाका, प्रधान सिपाही अमरीश, प्रधान सिपाही मोनित और सिपाही योगेंद्र शामिल थे।
मिली सूचना के अनुसार टीम द्वारा आनंद विहार बस टर्मिनल, दिल्ली पर छापा मारा गया | आरोपी मो. नासिर @ काकू, उम्र 19 वर्ष, निवासी हैदर पुर, दिल्ली को 426 ग्राम हेरोइन की बरामदगी के साथ गिरफ्तार कर इस सन्दर्भ में थाना क्राइम ब्रांच, दिल्ली में मामला दर्ज किया गया था।
पूछताछ:
पूछताछ के दौरान आरोपी मो. नासिर @ काकू ने खुलासा किया कि वह मोहम्मद बिजली, निवासी संजय कैंप झुग्गी, बादली रोड, हैदरपुर, दिल्ली के लिए स्मैक (हेरोइन) की आपूर्ति करता है | उसकी निशानदेही पर आरोपी मोहम्मद बिजली को हैदरपुर, दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान, आरोपी मोहम्मद बिजली ने खुलासा किया कि, उसने मुजीव और सोहेल @ सोयल, निवासी बरेली, उत्तर प्रदेश से बरामद मादक पदार्थ खरीदा था। आरोपी सोहेल @ सोयल, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम मोहनपुर, थाना फरीदपुर, जिला बरेली के ठिकानों पर छापेमारी की गई और उसे भी सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी मुजीव अपनी गिरफ़्तारी से बचने के लिए अभी भी फरार है।
आरोपी व्यक्तियों की प्रोफाइल:

  1. आरोपी मो. नासिर @ काकू, उम्र 19 साल, निवासी हैदर पुर, दिल्ली ने 8 वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। वह आरोपी मोहम्मद बिजली का पड़ोसी है, जो दिल्ली/एनसीआर के झुग्गी इलाके में हेरोइन का सप्लायर है। वह आरोपी मोहम्मद बिजली के लिए ड्रग्स आपूर्ति का काम करने लगा और उसे हर खेप के लिए ₹ 5,000/- मिलते थे |
  2. आरोपी मोहम्मद बिजली, उम्र 59 साल, निवासी संजय कैंप झुग्गी, बादली रोड, हैदरपुर, दिल्ली एक अनपढ़ व्यक्ति है। वह बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाला हैं। दिल्ली पहुंचने के बाद, उसने एक मजदूर के रूप में काम करना शुरू किया और एक महिला ड्रग तस्कर के संपर्क में आया, जो झुग्गियों में ड्रग्स आपूर्ति में संलिप्त थी | आसानी से पैसे कमाने के लिए वह महिला तस्कर के साथ ड्रग्स के अवैध व्यापार में संलिप्त हो गया और स्थानीय ड्रग्स आपूर्तिकर्ता के रूप में काम करने लगा |
  3. आरोपी सोहेल @ सोयल, उम्र 25 वर्ष, निवासी गांव मोहनपुर, थाना फरीदपुर, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश ने केवल 8 वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। वह अपने चचेरे भाई सलीम के संपर्क में आया, जो नशीली दवाओं की आपूर्ति में संलिप्त था | आसानी से पैसा कमाने के लिए वह अवैध कारोबार में संलिप्त हो गया । सलीम पिछले 06 महीने से फरीदपुर जेल में बंद है।
    हेरोइन तस्करी की श्रृंखला बरेली, उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रही है। मादक पदार्थों की तस्करी की श्रृंखला का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच की जा रही है।
Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *