दिल्ली भाजपा कार्यालय में प्रदेश महिला मोर्चा के संयोजन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया लोहड़ी का पर्व

Listen to this article

*इस दिन किसान नई फसल को भोग अग्नि के माध्यम से सभी देवी देवताओं को लगाता है और साथ ही परिवार अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना से लोहड़ी जलाते हैं — वीरेन्द्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आज प्रदेश कार्यालय में लोहड़ी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएं दी और अग्नि जलाकर उसमें मूंगफली एवं रेवड़ी प्रज्वलित की और प्रसाद वितरण किया।

प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा ऋचा पांडे मिश्रा के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष योगिता सिंह, लता गुप्ता, सुनीता कांगड़ा, प्रदेश मंत्री बांसुरी स्वराज, प्रदेश प्रवक्ता शिखा राय, प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री सरिता तोमर सहित अन्य उपस्थित थे। मंच का संचालन मोर्चा महामंत्री वैशाली पोद्दार ने किया।

वीरेन्द्र सचदेवा ने इस मौके पर ढोल नगाड़ों के साथ, भांगड़ा किया और साथ ही लोहड़ी जलाई गई। उन्होंने कहा कि लोहड़ी परिवर्तन का त्योहार है और हमें उम्मीद है कि यह लोहड़ी का पर्व दिल्लीवासियों के लिए सुखदायी और आनंददायी साबित होगा।

उन्होंने कहा लोहड़ी एक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाने वाला विशेष कर पंजाब का त्योहार है जो सूर्यदेव एवं अग्नि को समर्पित है तो वहीं इसे बच्चों की सफलता दीर्घायु की प्रार्थना से जोड़ कर देखा जाता है।

इस दिन किसान नई फसल को भोग अग्नि के माध्यम से सभी देवी देवताओं को लगाता है और साथ ही परिवार अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना से लोहड़ी जलाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *