फिल्म कंगुवा के दमदार विलेन उधिरन का लुक कल सुबह 11 बजे होगा रिवील

Listen to this article

*फिल्म कंगुवा के दमदार विलेन उधिरन से मिलने का वक्त आ गया है करीब! एक दिलचस्प पोस्टर के साथ हुआ एलान

साउथ एक्टर सूर्या की बहुप्रतीक्षित फिल्म कंगुवा के निर्माताओं ने स्टार के जन्मदिन के खास मौके पर फिल्म का शानदार प्रोमो टीज़र जारी कर सभी को हैरान कर दिया था। इसके बाद से हर कोई फिल्म के बारे में और अधिक जानने के लिए बेसब्र है। ऐसे में अब फिल्म से जुड़ी एक दिलचस्प अपडेट समाने आई है। मेकर्स ने खुद कंगुवा के विलेन की एक झलक दिखाने का फैसला किया है। सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते उन्होंने बताया कि फिल्म के दमदार विलेन का लुक कल सुबह 11 बजे रिवील होगा।

जी हां, हाल में मेकर्स ने एक दिलचस्प पोस्टर साझा करते हुए लोगों का उत्साह बढ़ाया और कल सुबह 11 बजे विलेन, दमदार ‘उधिरन ‘ से पर्दा उठाने की घोषणा की है। इस किरदार का लुक लोगों के लिए सरप्राइज होने वाला है।

उन्होंने आगे कैप्शन लिखा –
“कंगुवा का दमदार #Udhiran कल सुबह 11 बजे रिवील होगा🔥

एक्साइटेड रहिए!

Kanguva 🦅”

स्टूडियो ग्रीन के के.ई. ज्ञानवेल राजा पिछले 16 सालों में कई ब्लॉकबस्टर हिट देने के लिए साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया में एक बड़ा रहे हैं, जिनमें ‘सिंघम’ सीरीज, ‘परुथी वीरन’, ‘सिरुथाई’, ‘कोम्बन’, ‘नान महान अल्ला’, ‘मद्रास’, ‘टेडी’ और हाल में आई फिल्म ‘पाथु थाला’ शामिल हैं।

कांगुवा की दुनिया असली और कड़ी होगी और दर्शकों को एक नया विजुअल अनुभव कराएगी। मानवीय भावनाएं, दमदार प्रदर्शन और बड़े पैमाने पर पहले कभी नहीं देखे गए एक्शन सीन्स फिल्म का मूल होंगे। फिलहाल इस फिल्म का निर्माण तेजी से चल रहा है और जिस तरह से प्रोजेक्ट को आकार मिल रहा है, उससे पूरी टीम उत्साहित है। एक्टर सूर्या ने हाल ही में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी की है।

सूर्या और दिशा पटानी स्टारर इस फिल्म का निर्देशन शिव ने किया हैं, जो अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर हिट फिल्मों के निर्माता हैं। फिल्म की बाकी स्टार कास्ट का खुलासा आने वाले समय में किया जाएगा। फिल्म में वेट्री पलानीसामी की सिनेमैटोग्राफी और ‘रॉकस्टार’ देवी श्री प्रसाद का संगीत स्कोर हैं।

स्टूडियो ग्रीन ने 2024 की शुरुआत में दुनिया भर में बड़े पैमाने पर फिल्म रिलीज करने के लिए टॉप डिस्ट्रीब्यूशन हाउसेज के साथ हाथ मिलाया है। टीम जल्द ही फिल्म के बारे में दिलचस्प फैक्ट अपडेट करेगी जो एक्टर सूर्या के फैन्स को एक्साइट करने के लिए काफी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *