सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ में सावी, ईशान और रीवा की जिंदगी में आने वाला है एक नया ट्विस्ट, एक्टर शक्ति अरोरा यानी ईशान ने इससे जुड़े किस सीक्रेट का किया खुलासा?

Listen to this article

स्टार प्लस के शो गुम है किसी के प्यार में का प्लॉट बहुत दिलचस्प है, जिसकी वजह से दर्शक शो से काफी लॉयल हैं। शो के ट्विस्ट एंड टर्न्स ने दर्शकों को अपने टीवी स्क्रीन से अलग नहीं होने दिया है, और शक्ति अरोड़ा, भाविका शर्मा और सुमित सिंह की लीड कास्ट वाले इस शो में ड्रामा काफी हाई-ऑक्टेन है। यह ट्रैक ईशान, सावी और रीवा के चारों ओर घूम रहा है।फिलहाल का ट्रैक ईशान और रीवा के शादी के रस्मों के चारों ओर है, जो भोसले हाउस में जोरोशोरो से हो रहे हैं। दूसरी ओर, दर्शक जानते हैं कि ईशान ने हरिनी की खराब तबियत को देखते हुए सावी से शादी की है। ईशान ने सावी से शादी की है ताकि वह उसे दूसरों के बुरे इरादों से बचा सके। इस जोड़े ने अपनी शादी को एक राज बनाए रखा है। दर्शक स्टार प्लस के शो “गुम है किसी के प्यार में” का एक दिलचस्प प्रोमो देखेंगे, जिसमें एक अज्ञात हमलावर सावी और ईशान को गोली मारने की कोशिश करते हुए दिखाया जाएगा, उस दौरान जब वे बातचीत में लगे होंगे। उसी पल सावी शूटर का देख लेती है और ईशान को बता देती है। अब बंदूक वाला शक्स गोली चलाता है, लेकिन गोली किसे लगती है, यह देखना दिलचस्प होगा। घटनाओं के इस मोड़ से सावी, ईशान और रीवा को बहुत परेशानी होगी। क्या यह त्रासदी सावी और ईशान को एक साथ लाएगी, या यह उन्हें अलग कर देगी? यह देखने वाली बात है! इस पर और रोशनी डालते हुए एक्टर शक्ति अरोड़ा उर्फ ईशान ने कहा, “दर्शक प्रोमो से जबरदस्त ड्रामा और सस्पेंस की उम्मीद कर सकते हैं। ईशान और रीवा की शादी की रस्मों के बीच, ईशान सावी को घर ले आया है, क्योंकि अब उनकी शादी हो चुकी है और उनकी शादी एक सीक्रेट है। प्रोमो में एक हमला दिखाया गया है जो सावी या ईशान पर होता है, यह देखने लायक बात है! इस हमले की प्लानिंग सावी और ईशान के किसी जानने वाले ने की है और यह निश्चित रूप से उनके रिश्तें में उलझने पैदा करने वाला है। यह हमला सावी और ईशान के बीच और भी दूरियां पैदा करने वाला है, क्योंकि सावी को उनकी शादी मंजूर नहीं थी। सावी उस वादे से अंजान है जो ईशान ने हरिणी से किया है, और सावी के परिवार की हत्या के अपराध से बाहर निकलने के लिए, वह उससे शादी करने और सावी की देखभाल करने का फैसला करता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि हमला किस पर, क्यों और किसने किया है। तो इस ड्रामा और मिस्ट्री का खुलासा देखने के लिए हमारे साथ बने रहें।” शो गुम है किसी के प्यार में का निर्माण राजेश राम सिंह, पिया बाजपेयी, प्रदीप कुमार और शैका परवीन द्वारा किया गया हैं। यह शो सोमवार से रविवार रात 8 बजे स्टारप्लस पर दिखाया जाता है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *