Listen to this article

देश में संविधान लागू हुए, 74 वर्ष बीत गए। 26 जनवरी को हर वर्ष हम गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाते हैं। शुक्रवार को 75वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर देश में धूम रही। कई जगह ध्वजारोहण किया गया। दिल्ली के बुराड़ी में आपकी अपनी पार्टी पीपल्स के कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रामबीर चौहान द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। उन्होंने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। टोटल ख़बरें से बातचीत के दौरान श्री चौहान ने कहा कि जिस तरह संविधान के नियम को पिछले 10 वर्षों से नागरिक के अधिकारों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है, नागरिकों को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2024 में लोक सभा का चुनाव देश की दशा और दिशा तय करेगा। उन्होंने कहा कि आने वाला चुनाव ये तय करेगा कि वे नागरिकों के अधिकारों के बचाने के लिए लड़ा जाएगा, या निजी महत्वकांक्षा को मद्देनज़र रख कर चुनाव लड़ा जाएगा। आइए सुनते हैं, उन्होंने क्या कहा।

देश में जिस तरह 75वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर धूम रही, वहीं दूसरी तरफ़ ध्वजारोहण की भी धूम रही। 2024 लोक सभा चुनावों का वर्ष है, इसलिए इस बार कर्तव्य पथ पर 40 वर्ष के बाद ऐतिहासिक बग्गी का भी इस्तेमाल किया गया। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *