दर्शकों की प्यारी रूपल पटेल, उर्फ कोकिलाबेन, के साथ “स्टार परिवार: छोटे सदस्यों के बड़े अवॉर्ड्स” का मनाइए जश्न! स्टार प्लस किड्स के साथ आप भी होइए इस मस्ती में शामिल जो आज शाम 4.30 बजे, सिर्फ स्टार प्लस पर होंगे टेलीकास्ट

Listen to this article

स्टार प्लस अपने दर्शकों को बेहद दिलचस्प और शानदार कंटेंट देने के लिए जाना जाता है और अपने आकर्षक शोज के जरिए इसने दर्शकों को ढेर सारी भावनाओं से रूबरू कराता है। इस चैनल के पास शोज का एक कमाल का लाइनअप है जिसका मकसद न केवल एंटरटेन करना है, बल्कि एम्पावर करना भी है। इनमें अनुपमा, गुम है किसी के प्यार में, ये रिश्ता क्या कहलाता है, तेरी मेरी डोरियां, इमली, ये है चाहतें, बातें कुछ अनकही सी और आंख मिचोली शामिल हैं, जो फैमिली ड्रामा और रोमांस पर केंद्रित हैं और दर्शकों द्वारा अच्छी तरह से स्वीकार किए गए हैं।

स्टार प्लस हमेशा अपने दर्शकों के लिए कुछ दिलचस्प और एक्साइटिंग लाता रहा है। इस बार साथ निभाना साथिया से दर्शकों की पसंदीदा रूपल पटेल उर्फ कोकिलाबेन स्टार प्लस पर स्टार परिवार: छोटे सदस्यों के बड़े अवार्ड्स के साथ वापसी कर रही हैं। ये स्पेशल शो 1 फरवरी को शाम 4.30 बजे टेलिकास्ट के लिए तैयार है। हाल में चैनल ने इसकी एक रोमांचक झलक प्रोमो के रूप में जारी की है। इस स्पेशल एपिसोज में रूपल पटेल और स्टार प्लस किड्स जिसमें त्रिशान शाह (अनुपमा से अंश), हरीति जोशी (आंख मिचोली से युवा रुक्मिणी), और गन्तव्य शर्मा (इमली से आशु) बतौर होस्ट नजर आ रहे हैं। इस एपिसोड में रूपल पटेल और स्टार प्लस किड्स स्टार परिवार मेंबर्स को अवॉर्ड की पेशकश करते दिखाई देंगे। वहीं इस दौरान बच्चों को कुछ मज़ेदार एक्ट्स के लिए खुद को कुछ मुख्य किरदारों के रूप में बदलते देखना भी खास होगा जो मजेदार गेम्स के साथ अवॉर्ड सेरेमनी की शोभा बढ़ाएंगें।

साफ है इस बार दर्शकों को रूपल पटेल का एक अलग रूप देखने को मिलेगा और वे निश्चित रूप से उनके प्यार में पड़ जाएंगे। तो स्टार प्लस के बच्चों के साथ हमारी पसंदीदा कोकिलाबेन को देखने के लिए आप भी रहिए तैयार। फिलहाल दिग्गज एक्ट्रेस ने इस पर अपनी खुशी जाहिर की हैं।

उन्होंने कहा, “स्टार प्लस के बच्चों के साथ जुड़ना एक शानदार अनुभव था। इस बार, स्टार प्लस अपने दर्शकों के लिए कुछ बहुत ही अनोखा और रोमांचक लेकर आया है – स्टार परिवार: छोटे सदस्यों के बड़े अवार्ड्स, जो 1 फरवरी को शाम 4.30 बजे स्टार प्लस पर दिखाए जाएंगे। ये स्पेशल एपिसोड दर्शकों के लिए ढेर सारी एक्साइटमेंट लेकर आएगा क्योंकि हमारे छोटे चैंपियन विभिन्न दिलचस्प अवॉर्ड कैटेगरी के लिए आपके पसंदीदा स्टार परिवार किरदारों को जज करेंगे। यह मेरे लिए एक तरह का अनुभव था, मैंने बच्चों के साथ शूटिंग करने और उनके साथ कुछ मजेदार गेम खेलें है, और स्टार प्लस के साथ काम करना हमेशा खुशी की बात रही है। यह मेरे लिए घर वापसी जैसा है। तो धमाल और मस्ती के लिए तैयार हो जाइये!”

बता दें, साथ निभाना साथिया एक आइकोनिक शो था और इसके किरदार लोगों के दिलों में अब तक जिंदा है। दर्शकों ने कोकिला बेन के किरदार की भव्यता देखी, और रूपल पटेल की वापसी के बाद उनका नया प्रयास निस्संदेह दर्शकों को उनकी टेलीविजन स्क्रीन से बांधे रखेगा।

ये स्पेशल अवॉर्ड शो 1 फरवरी को शाम 4.30 बजे स्टार प्लस पर आने वाले है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *