केजरीवाल शासन में दिल्ली नागरिकों को जनसुविधाएं देने में देश के अन्य महानगरों से बहुत पीछे है पर शासकिय भ्रष्टाचार में सबसे आगे है – वीरेन्द्र सचदेवा

Listen to this article

*दिल्ली भाजपा अरविंद केजरीवाल को चुनौती देती है की या तो विधायकों को प्रलोभन देने वालों की रिकार्डिंग दिखायें या दिल्ली की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं से माफी मांगे – वीरेन्द्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल के शासन में दिल्ली नागरिकों को जनसुविधाएं जैसे शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, सुलभ सार्वजनिक परिवहन, स्वच्छता आदि देने में तो देश के अन्य महानगरों से बहुत पीछे है पर शासकिय भ्रष्टाचार में सबसे आगे है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल एवं उनके सहयोगी रोज़ कहते हैं की भाजपा ने भाजपा की ओर से हमारे विधायकों को प्रलोभन दिया जा रहा है और हमारे पास रिकार्डिंग हैं पर हमारे बार बार कहने के बाद भी वह ना प्रलोभन देने वाले का नाम बता रहे हैं ना रिकार्डिंग दिखा रहे हैं।

श्री सचदेवा ने कहा है की ई.डी. से लेकर दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच तक ही नही अपने विपरित निर्णय देने वाले न्यायालयों तक को अरविंद केजरीवाल भाजपा से मिला बताते हैं पर खुद रात दिन झूठ बोल कर जनता को गुमराह करने की कोशिश करते हैं।

दिल्ली भाजपा अरविंद केजरीवाल को चुनौती देती है की या तो विधायकों को प्रलोभन देने वालों की रिकार्डिंग दिखायें या दिल्ली की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं से माफी मांगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *