क्या निर्मित कौर ने कुछ बोल्ड सीन्स की वजह से छोड़ी लव सेक्स और धोखा 2 में अपनी भूमिका ?

Listen to this article

*बिग बॉस के घर से निकलने के बाद क्या निर्मित कौर ने लव सेक्स और धोखा 2 में काम करने से किया मना ?

लव सेक्स एंड धोखा ने सचमे ऑडियंस के लिए एक अलग तरह के कंटेंट को दिखाने का सही माहौल बनाया है। बोल्डनेस, सेंशुअलिटी, टैलेंटेड कास्ट, दिलचस्प तीन जिंदगी से इंस्पायर्ड यह कहानियां, और बिना भूले सबसे पॉपुलर गाना इमोशनल अत्याचार ‘ के साथ, ये फिल्म एक ऐसी एंटरटेनर के रूप में सामने आई है जो अपने आप में एक अलग श्रेणी की है। अब जिस तरह के अनोखे और अलग तरह के कंटेंट LSD ने ऑडियंस को दिए हैं, उसे अगले चैप्टर में बिना किसी शक एक लेवल ऊपर लेकर जाना पड़ेगा। लव सेक्स और धोखा 2 के साथ मेकर्स एक लंबे इंतजार के बाद अपनी वापसी के लिए बिल्कुल तैयार हैं। जैसा की फिल्म के लिए मेकर्स इस बार उसके लेवल को ऊपर उठाने जा रहे हैं, ऐसे में उसके लिए फिल्म के सीन्स को और बोल्ड करने की जरूरत पड़ेगी। इसी बीच हमें सुनने को मिला है कि निर्मित कौर ने बोल्ड सीन्स के कारण लव सेक्स और धोखा 2 में अपनी भूमिका छोड़ दी है।

एक इंडिपेंडेंट इंडस्ट्री सोर्स के मुताबिक, “निर्मित कौर ने लव सेक्स एंड धोखा 2 से अपनी रोल को छोड़ दिया है, क्योंकि फिल्म में कुछ बोल्ड सीन्स थे। जब एकता कपूर बिग बॉस शो में गई थीं, तब उन्होंने निर्मित को अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए साइन किया था। लेकिन फिल्म के बोल्ड और सेंशुअल सीन्स के चलते, निर्मित को रोल छोड़ना पड़ा क्योंकि वो इंटिमेट सीन्स करने में सहज नहीं थीं।”

बालाजी टेलीफिल्म्स और कल्ट मूवीज़ पेश करते है दिबाकर बनर्जी प्रोडक्शन की लव सेक्स और धोखा 2, जिसे एकता आर कपूर और शोभा कपूर ने प्रोड्यूसर किया हैं। इस फिल्म का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया हैं। यह फिल्म 19 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *