Listen to this article

दिल्ली के बुराड़ी के जगतपुर गाँव में सोमवार को सुबह उस समय हड़कम्प मच गया। जब एक तेंदुआ देखा गया। तेंदुए ने देखते ही देखते कई लोगों को घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह क़रीब 6 बज कर 14 मिनट पर सूचना मिली कि जगत पुर गाँव की गली नंबर तीन के एक घर में तेंदुआ घुस गया है। सूचना पाकर मौक़े पर पहुँची पुलिस ने फ़ॉरेस्ट विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। बताया जाता है कि तेंदुए ने तीन लोगों को घायल किया है। घायलों की पहचान महेन्द्र , आकाश और रामपाल के रूप में हुई है। सभी घायल जगतपुर गाँव के ही निवासी बताए जा रहे हैं। बहरहाल पुलिस का कहना है कि मौक़े पर फ़ॉरेस्ट और फ़ायर टीम के इलावा स्थानीय पुलिस भी मौजूद है। तेंदुए एक कमरे में बंद है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। ब्यूरो रिपोर्ट टोटल ख़बरें दिल्ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *