अकेले नहीं अब दोस्तों और परिवार के साथ एंजॉय करें फिल्म “क्रू” का एंटरटेनमेंट से भरा सफर, मेकर्स ने लाया टिकट्स पर “बाय 1 गेट 1” ऑफर

Listen to this article

तब्बू करीना कपूर खान और कृति सेनन स्टारर फिल्म क्रू को रिलीज के साथ ही लगातार प्यार मिल रहा है। शानदार वर्ड ऑफ माउथ के साथ फिल्म ने अब तक दुनिया भर में 82.58 करोड़ की कमाई अपने नाम कर ली है। दर्शकों के बीच बढ़ते हुए उत्साह को बनाए रखने के लिए मार्क्स ने अब एक खास ऑफर लाया है, जी हां इस खास ऑफर में एक टिकट खरीदिए और दूजा मुफ्त पाइए।

क्रू का जादू दुनिया भर के थिएटर पर देखने मिल रहा है। जबकि फिल्म ने दर्शकों के दिलों और बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई रखी है। इसी वजह से मेकर्स सभी के लिए यह खास ऑफर लेकर आए हैं। अब, क्रू को टिकट्स बाय 1, गेट 1 फ्री होगी। ये ऑफर बुक माय शो पर सिर्फ 5 अप्रैल यानी फ्राइडे तक ही वैलिड है। अब यह हुआ ना एक जबरदस्त ऑफर, जिससे दर्शक फिल्म को देखने का शानदार मौका पाएंगे और यह निश्चित रूप से थिएटर में ज्यादा से ज्यादा ऑडियंस को लेकर आने में मददगार साबित होगा।

क्रू के साथ एक अभूतपूर्व सिनेमाई यात्रा पर निकलने के लिए तैयार हो जाइए। राजेश ए. कृष्णन द्वारा निर्देशित, बालाजी टेलीफिल्म्स और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशंस नेटवर्क की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म अब बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है।

https://www.instagram.com/p/C5XnYtzsiC_/?igsh=MTJtcm5yYng5MG1pOQ==

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *