अनिल कपूर अभिनीत फिल्म ‘1942: ए लव स्टोरी’ के सुनहरे 30 साल पूरे होने का जश्न

Listen to this article

*1942 ए लव स्टोरी के 30 साल पूरे: अनिल कपूर स्टारर इस मास्टरपीस का जश्न

*अनिल कपूर अभिनीत ‘1942 ए लव स्टोरी’ के 30 साल पूरे

मेगास्टार अनिल कपूर-स्टारर ‘1942 ए लव स्टोरी’ ने सिनेमाघरों में रिलीज के 30 साल पूरे कर लिए हैं। यह फिल्म, जिसमें मनीषा कोइराला भी मुख्य भूमिका में थीं, अपने टाइमलेस रोमांस, शानदार मेलोडीज और बेहतरीन सिनेमाई प्रतिभा के लिए याद की जाती है। विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह फिल्म अपने आप में अनोखी थी क्योंकि इसमें प्रेम, त्याग और देशभक्ति का खूबसूरती से मिश्रण किया गया था। यह फ़िल्म एक सिनेमाई रत्न के रूप में उभरी, जिसने न सिर्फ दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया, बल्कि क्रिटिक्स की प्रशंसा भी बटोरी। फिल्म के 30 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए, मेकर्स ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें विधु विनोद चोपड़ा ने अनिल और मनीषा के बिहाइंड द सीन मोमेंट्स के साथ-साथ कई किस्सों को भी साझा किया।

https://www.instagram.com/p/C5yLSdNx4KP/


स्वतंत्रता के लिए भारत के संघर्ष की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म अनिल कपूर के लोकप्रिय किरदार नरेन सिंह की वजह से लोगों के जेहन में बस गई है। फिल्म की टाइमलेस अपील एक परफ़ॉर्मर के रूप में अनिल की क्षमता का भी प्रमाण है। ‘1942: ए लव स्टोरी’ के म्यूजिक के बारे में कोई बात न करे ऐसा हो ही नहीं सकता। म्यूजिक मेस्ट्रो आर.डी. बर्मन द्वारा कंपोज एल्बम आज भी दर्शकों के बीच काफी पॉपुपर है। “एक लड़की को देखा,” “रिम झिम रिम झिम,” और “कुछ ना कहो” जैसे गाने आज भी प्यार का प्रतीक हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर अपनी दो लेटेस्ट रिलीज़ “एनिमल” और “फाइटर” की सफलता का आनंद ले रहे हैं। दोनों फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। अब, वह सुरेश त्रिवेणी निर्देशित फिल्म ‘सूबेदार’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *