*उत्तर पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार को चुनाव प्रचार के दौरान जनता से भरपूर समर्थन मिल रहा है और प्रचंड वोटों से विजयी होंगे – सुभाष चौपड़ा
उत्तर पूर्वी संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ कन्हैया कुमार ने करावल नगर जिला की सभी विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं से परिचय और संवाद कार्यक्रम के तहत जिला कार्यालय, मैंन चौक बुराड़ी पर बैठक करी ।
बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चौपड़ा, पूर्व मंत्री डॉ नरेन्द्र नाथ , पूर्व विधायक हसन अहमद , करावल नगर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आदेश भारद्वाज, श्र अली महदी, निगम पार्षद , पूर्व पार्षद , ब्लॉक अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में ज़िले की पाँचों विधान सभा – गोकुल पुरी विधानसभा, बुराड़ी विधानसभा
, मुस्तफाबा विधान सभा, करावल नगर विधानसभा, तिमारपुर विधान सभा के कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे ।
डॉ कन्हैया कुमार ने कहा कि अपने छात्र जीवन काल में मैं यही पूर्वी दिल्ली में मेरा निवास रहा और अब मुझे यह जी जनता की सेवा करने का मौक़ा कांग्रेस पार्टी ने दिया है उसे में पूरी ज़िम्मेदारी से निभाऊँगा । उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करी कि सब इकट्ठा होकर और पार्टी संगठन की मजबूती के आधार स्तंभ बनकर मौजूदा तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आवाज बुलंद करें।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चौपड़ा ने दिल्ली में जीत का दावा करते हुए कहा कि उत्तर पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार को चुनाव प्रचार के दौरान जनता से भरपूर समर्थन मिल रहा है और प्रचंड वोटों से विजयी होंगे ।







