दिल्ली में, 25 मई को होने वाले लोक सभा चुनाव को लेकर, नॉमिनेशन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद, अब चुनाव चिन्ह आवंटित करने की प्रक्रिया जारी है। इसी कड़ी में आपकी अपनी पार्टी पीपल्स का चुनाव चिन्ह बैटरी टॉर्च आवंटित न होने से, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबीर चौहान ने उनकी पार्टी के साथ ऐसा करना, एक बड़ी साज़िश के तहत होने के गंभीर आरोप लगाए। शनिवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया, कि उनकी पार्टी पिछले कई चुनाव लड़ चुकी है। चुनाव चिन्ह बैटरी टॉर्च लगातार उनकी पार्टी को आवंटित किया गया। परंतु इस बार लोक सभा चुनाव 2024 के लिए आपकी अपनी पार्टी पीपल्स के उत्तरी पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी, सुशील चौधरी को चुनाव आयोग द्वारा बैटरी टॉर्च चुनाव चिन्ह आवंटित ना कर दूसरा चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया। ये चुनाव चिन्ह, नागरिक है। यानी इस चुनाव चिन्ह में एक पुरुष और दो महिलाएँ साथ खड़ी दिखाई दे रही है, यानी तीन लोगों की तस्वीर वाला यह चुनाव चिन्ह है। रामबीर चौहान ने क्षेत्रीय सांसद के 10 साल के कार्यकाल को लेकर भी कई सवाल उठाए, और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र में क़रीब 4 लाख मतदाता है और यहाँ पर विकास नाम की कोई चीज़ नहीं है। आइए सुनते हैं, आपकी अपनी पार्टी पीपल्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबीर चौहान ने क्या कहा देखिए इस रिपोर्ट में।
आपको बता दें कि आपकी अपनी पार्टी पीपल्स लगातार जन समस्याओं को उठाती रही है, और कई चुनाव लड़ चुकी है और पार्टी को बैटरी टॉर्च चुनाव चिन्ह आवंटित होने का दावा किया जा रहा है। अब चुनाव आयोग ने भी अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए नागरिक का चुनाव चिन्ह आवंटित किया है। क्षेत्रीय सांसद के ख़िलाफ़ लगाए गए आरोपों में कितना दम है यह तो कह पाना मुश्किल है। आरोपों में कितनी सच्चाई है, ये भी नहीं कहा जा सकता है। टोटल ख़बरें दिल्ली से विशेष रिपोर्ट।



