Listen to this article

उत्तरी पूर्वी दिल्ली की संसदीय क्षेत्र की सीट इन दिनों हॉट सीट माना जा रहा है। क्योंकि यहाँ पर पहले भाजपा के मौजूदा सांसद मनोज तिवारी को पार्टी ने तीसरी बार उन पर विश्वास करते हुए। उत्तरपूर्वी लोक सभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवार बनाया है और दूसरी तरफ़ बहुत दिलचस्प बात ये है कि इंडिया गठबंधन कांग्रेस के उम्मीदवार कन्हैया कुमार का नाम जब से सामने आया है। तब से ये सीटें काफ़ी हॉट सीट की लिस्ट में शामिल हो गई है। जी हाँ ये जो तस्वीरें आप देख रहे हैं। ये उत्तरी पूर्वी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र के कई RWA के पदाधिकारी हैं। दिल्ली नगर निगम के एल्डरमैन संजय त्यागी के बुरारी कार्यालय में रविवार को आर डब्ल्यू ए के पदाधिकारियों के साथ चुनावी चर्चा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में क्षेत्र की समस्याओं के लेकर चर्चा की गई। आर डब्ल्यू ए के पदाधिकारियों ने अपने क्षेत्र की समस्याएं गिनाई। जिस पर संजय त्यागी ने आश्वासन दीया कि उनकी समस्याओं का निदान करवाया जाएगा और भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी के लिए समर्थन माँगा, टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने मौक़े पर एल्डरमैन संजय त्यागी और आर डब्ल्यू ए के पदाधिकारियों के साथ बात करी। आइए देखते हमारे वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना कि इस विशेष रिपोर्ट में बातचीत के दौरान उन्होंने क्या कहा।

आपको बता दें कि बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र में क़रीब चार लाख मतदाता है। यहाँ समस्याओं का अंबार है। लेकिन जिस तरह तरह भाजपा के एल्डरमैन संजय त्यागी द्वारा क्षेत्र में पहल कर आर डब्ल्यू ए के साथ बैठक कर उनकी समस्या सुनी और उन्हें सुलझाने का आश्वासन दिया। अब देखने वाली बात ये होगी कि जब 25 मई को मतदान होंगे और 4 जून को परिणाम आएँगें टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *