दिल्ली नगर निगम द्वारा 713 नालों की 100 प्रतिशत सफाई पर हाई कोर्ट को भ्रष्टाचार का संदेह, दिए ऑडिट के निर्देश- देवेन्द्र यादव

Listen to this article

*दिल्ली की केजरीवाल सरकार चौतरफ विफल – दिल्ली हुई बदहाल- देवेन्द्र यादव

*आर.डब्लू.ए. के साथ मिलकर डिसिल्टिंग के काम का ऑडिट कराया जाए।- देवेन्द्र यादव

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली सरकार सहित दिल्ली नगर निगम के 100 प्रतिशत गाद निकालने का दावा पहली मानसून की बारिश में पोल खुल गई, जब पूरी दिल्ली डूब गई थी। उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली नगर निगम द्वारा 713 नालों से 86,690.04 मीट्रिक टन गाद वास्तविकता में निकाली होती तो दिल्ली की बदहाली का ऐसा मंजर नही दिखता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सिपाही दिल्ली के नालों की सच्चाई का सच दिल्लीवासियों के सामने रखेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में दिल्ली सरकार पूरी तरह विफल साबित रही है, जबकि पिछले 2 वर्षों में आम आदमी पार्टी शासित दिल्ली नगर निगम पूरी तरह से नाकाम साबित हुआ है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली नगर निगम की नालों की गाद निकालने के खोखले दावों की पोल सोशल मीडिया पर आडिट करके दिल्लीवालों के सामने सच्चाई लाऐगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली काग्रेस दिल्ली में साकारात्मक राजनीती करना चाहती है। हमारी मांग है कि दिल्ली के सभी नालों का टेंडर कितनी राशि में हुआ उसकी जानकारी विस्तृत रुप से सार्वजनिक की जाए और जिन नालों की सफ़ाई विभाग ने खुद की है उसकी जानकारी भी सार्वजनिक हो। दिल्ली प्रदेश काग्रेस पीडब्लूडी, डीडीए, एनडीएमसी और बाढ़ एवं सिंचाई विभागों आदि से भी मांग करती है कि उनके द्वारा गाद निकालने का जो काम किया है उसका विस्तृत लेखा जोखा सार्वजनिक करें।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली में मानसून की पहली बारिश के बाद दिल्ली जाम होने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने निगम द्वारा 30 जून तक नालों की सफाई के ऑडिट के निर्देश दिए है, जबकि इस ऑडिट पर निगम चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने कहा कि दिल्ली कांग्रेस चाहती है नालों की सफाई का ऑडिट आरडब्लूए के साथ मिलकर कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ता सोशल ऑडिट के माध्यम से नालों की सफाई पोल खोलकर दिल्ली को डूबने से बचाएगी।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *