स्टार प्लस ने नई कहानियों को लाने के अपने सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए, नए वेंचर में कदम रखा है, जिसमें ऋतुजा बागवे और अंकित गुप्ता लीड रोल में हैं। ऋतुजा माटी से बंधी डोर में वैजयंती (वैजू) का किरदार निभा रही हैं, जबकि अंकित गुप्ता रणविजय की भूमिका निभा रहे हैं।
स्टार प्लस का शो माटी से बंधी डोर महाराष्ट्र के कोल्हापुर की बैकड्रॉप में सेट कहानी है। यह वैजू की कहानी है, जो खेतों में काम करके अपने परिवार का साथ देती है। लेकिन उसकी किस्मत में कुछ और ही है। वैजू परिवार से जुड़ी, मेहनती और सपनों की बुनियाद पर खड़ी है। उसका लक्ष्य है अपनी जीवनशैली को सुधारकर गांव की उन्नति में योगदान देना।
स्टार प्लस का शो माटी से बंधी डोर वैजयंती की इमोशन से भरी उलझन वाली कहानी है, जो दिखाती है की कैसे अपने परिवार की मदद करने के लिए वो अपनी जिंदगी में संघर्ष करती है। रणविजय से मिलने के बाद उसकी जिंदगी में होने वाले बदलाव को भी देखने मिलने वाला है। शो में रिश्तों की गहराई और संस्कृति के विशेष पहलुओं को भी दिखाया जाएगा। व्यूअर्स को वैजयंती और रणविजय की शादी भी देखने मिलेगी, जो अजीब सी परिस्थिति में होती है। अब, शो में देखना दिलचस्प होगा की कैसे वैजयंती बिना प्यार की शादी में ढूंढती है, साथ ही अपनी जीवनशैली को ठीक करने और अपने गांव को बेहतर बनाने के अपने सपनों को जिंदा रखती है।
हाल ही में, शो के मेकर्स ने एक दिलचस्प प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें वैजू के भावनात्मक सफर और दिल टूटने की झलक दिखाई गई है। रणविजय के साथ शादी होने के बावजूद, वैजू को अनचाहे हालातों की वजह से उससे दूर रहना पड़ता है। प्रोमो में वैजू के हाथ पर रणविजय का नाम भी दिखाया गया है, लेकिन क्या वह उसकी किस्मत में होगा? आगे क्या होगा, यह देखना दिलचस्प होगा!
इस बारे में बात करते हुए, स्टार प्लस के शो माटी से बंधी डोर की ऋतुजा बागवे उर्फ वैजू कहती हैं, “प्रोमो में वैजू के भावनात्मक संघर्ष को दिखाया गया है। रणविजय से शादी होने के बावजूद, उसे अनचाहे हालातों की वजह से घर छोड़ना पड़ता है। वैजू के लिए यह एक मुश्किल समय है क्योंकि उसने अपनी मां और अपनी बहन को खो दिया है, जो कोमा में हैं, और वह परिस्थितियों के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश करते हुए, रास्ते की तलाश कर रही है जिससे वह रणविजय के दिल में उसके लिए प्यार लिए जगह बना पाए। वैजू ने रणविजय के लिए अपने प्यार का त्याग कर दिया था क्योंकि उसे जया और रणविजय के बीच के प्यार की असलियत का पता चल गया था, लेकिन जिंदगी में आने वाले उतार चढ़ाव की वजह से ना चाहते हुए वैजू ने रणविजय से शादी कर ली। वैजू और रणविजय के जीवन में आने वाले ड्रामा को देखना दिलचस्प होगा, क्योंकि दोनों के बीच हुई शादी एक रहस्य है और किसी को भी नहीं इसके बारे में नहीं बताया गया है।”
‘माटी से बंधी डोर’ स्टार प्लस पर सोमवार से रविवार शाम 7.30 बजे प्रसारित होता है।